छत्तीसगढ़ - विवाहिता ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 13-05-2023 7:49:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विवाहिता ने पंखे से लटक कर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 13 मई 2023 - कोरबा जिले के विकास नगर कॉलोनी क्षेत्र में M-164 के सामने बने निजी आवास में महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त निर्मला पटेल (37 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, विकास नगर कॉलोनी में कृष्ण कुमार पटेल अपनी पत्नी निर्मला और 3 साल की बेटी के साथ रहते हैं। सुबह जब वे उठे, तो उन्होंने सामने वाले कमरे को खोलने की कोशिश की। कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वे किसी तरह से घर के पीछे के रास्ते से बाहर गेट पर पहुंचे। बाहर कमरे का सामने वाला दरवाजा भी अंदर से बंद था। इस पर कृष्ण पटेल ने वेंटिलेशन से झांक कर देखा, तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी हुई मिली। पति ने डायल 112 को कॉल किया। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सामने के दरवाजे को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।

कमरे में महिला का शव जमीन पर पंखे के साथ गिरा हुआ था। उसके गले में फांसी का फंदा लगा हुआ था। महिला ने अपने दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या की। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला द्वारा फांसी लगाने के बाद वजन ज्यादा होने की वजह से पंखा लोहे की रॉड के साथ नीचे आ गिरा, जिससे मृतका भी नीचे जमीन पर आ गिरी। मौके पर जांच करने पहुंचे एसआई चंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि महिला द्वारा सोने वाले तखत पर कुर्सी और स्टूल लगाकर पंखे से लटककर जान दी गई है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH