छत्तीसगढ़ - दत्तक पुत्र ने कुल्हाड़ी मार कर की पिता की हत्या , इस बात को लेकर हुआ था विवाद

कोरबा , 08-05-2023 8:29:07 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दत्तक पुत्र ने कुल्हाड़ी मार कर की पिता की हत्या , इस बात को लेकर हुआ था विवाद
कोरबा 08 मई 2023 - कोरबा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. दत्तक पुत्र ने अपने पिता को टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद आरोपी युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया. करतला पुलिस पंचनामा कार्रवाई की. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. दरअसल, करतला थाना अंतर्गत फत्तेगंज के सराईभांठा में देर रात हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. मृतक दुलार सिंह कंवर 50 वर्षीय की हत्या की गई है. उसके ही दत्तक पुत्र ने मार डाला. हत्या की वजह शराब पी कर घर आना था।

बताया जा रहा है कि दुलार सिंह कंवर के बच्चे नहीं हैं. पति पत्नी रहते थे. 8 साल पहले उसने अपने बड़े भाई राम लाल के बड़े बेटे चंद्र कुमार को गोद लिया, जिसके बाद उसने उसका परिवारिक रीति रिवाज के साथ विवाह किया. चंद्र कुमार के दो बच्चे भी हैं. सभी एक साथ रहते थे।

चंद्र कुमार दुलार सिंह के खेती-बाड़ी और अन्य कामों को भी देखता था. कुछ दिनों पहले घर पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया था, जिसमें पुजारी को देने घर पर चावल रखा हुआ था. उसे दुलार सिंह ने बेचकर शराब पी ली. उसके बाद रविवार की देर शाम घर पहुंचा. चंद्र कुमार ने इस बात पर आपत्ति जताई, तो दोनों के बीच विवाद हो गया. चंद्र कुमार ने अपने पिता दुलार सिंह पर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद फरार होने की फिराक में था. विवाद होने की जानकारी ग्रामीणों को भी थी. जब हत्या होने की बात सामने आई तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल करतला थाना पुलिस को दी. जहां पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी चंद्र कुमार को धर दबोचा।

करतला थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पहले आरोपी चंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दुलार सिंह के शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया. फिलहाल इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH