छत्तीसगढ़ - प्रदीप धुर्वे सहित चार पंचायत सचिव निलंबित , जिला पंचायत CEO ने की कार्यवाही

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रदीप धुर्वे सहित चार पंचायत सचिव निलंबित , जिला पंचायत CEO ने की कार्यवाही
कवर्धा 06 मई 2023 - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप कुमार अग्रवाल ने कार्यों के दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं स्वेच्छाचारित के कारण नंदकुमार चंद्रवंशी सचिव ग्राम पंचायत लालपुर जनपद कवर्धा, प्रदीप धुर्वे सचिव ग्राम पंचायत समनापुर जनपद बोडला, तोरणदास मल्होत्रा सचिव ग्राम पंचायत सूरजपुरा जंगल जनपद सहसपुर लोहारा एवं दालचंद मानिकपुरी सचिव ग्राम पंचायत भेलकी जनपद पंडरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

इस संबंध में बताया गया कि उक्त सचिव 16 मार्च 2023 से हड़ताल पर थे। बार बार निर्देशित करने के बाद भी पंचायत का अभिलेख प्रदान नहीं कर रहे थे। जिसके कारण कबीरधाम जिले के चार ग्राम पंचायत सचिवों को निलंबित किया गया है। निर्देश के बाद भी 14 एवं 15 वे वित्त का ऑनलाइन ऑडिट नहीं कराने एवं जी.पी.डी.पी वर्ष (2023-24) का निर्माण नहीं करने एवं दायित्व के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं स्वेच्छाचारित के कारण छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन करने की कार्यवाही की गई है।

सीईओ जिला पंचायत ने निलंबित करते हुए सभी सचिवों का मुख्यालय संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय निर्धारित किया है तथा निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने से कार्य प्रभावित हो रहे थे। उक्त सचिवों को बार-बार निर्देशित करते हुए अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था, लेकिन उनके द्वारा निर्देशों की अवहेलना की जा रही थी जिसके कारण इनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH