हसदेव नदी में डूबने से भाई और बहन की मौत , शादी में शामिल होने आए थे रिश्तेदार के घर

कोरबा , 04-05-2023 6:04:40 PM
Anil Tamboli
हसदेव नदी में डूबने से भाई और बहन की मौत , शादी में शामिल होने आए थे रिश्तेदार के घर
कोरबा 04 मई 2023 - कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शादी की खुशियों के बीच दो मासूम भाई-बहन की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शादी का जश्न बच्चों की मौत से गम में तब्दील हो गया. गांव में रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में परिवार आया हुआ था. बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी के घाट में नहाने पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला. जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर खोजबीन से बच्चों के नदी में डूबने ला खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूमों के शव को बरामद किया।

इस घटना में देवारमाल के रहने वाले संतोष पटेल की पुत्री ज्योत्सना 6 वर्ष और पुत्र 3 वर्षीय रेयांश की मौत हो गई है. मामले में उरगा पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है।

ताज़ा समाचार

गैस की कालाबाजारी की शिकायत पर पुलिस ने हॉटल में मारा छापा, लेकिन वहाँ चल रहा था सेक्स रैकेट

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH