शादी समारोह से लौटते वक्त वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त , 05 लोगो की मौके पर ही मौत , कई घायल

झारखंड , 03-05-2023 4:39:05 PM
Anil Tamboli
शादी समारोह से लौटते वक्त वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त , 05 लोगो की मौके पर ही मौत , कई घायल
रांची 03 मई 2023 - झारखंड के गुमला जिले में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात डुमरी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के पास एक पिकअप वैन के पलटने से हुआ। वैन पर तकरीबन 40 लोग सवार थे जो एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। 

घायलों को इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बताया जाता है कि डुमरी थाना क्षेत्र के कटारी गांव के लोग एक लड़की की शादी के लिए सांरगडीह नामक गांव गए थे। शादी संपन्न होने के बाद सारे लोग पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

जरडा गांव के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गयी और तीन बार पलट गयी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में दुल्हन की मां लुंदरी देवी, पिता सुंदर गयार, पुलीकार कुंडो, सविता देवी और आलसु नगेशिया शामिल हैं। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची लाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH