छत्तीसगढ़ - पुलिस से बचने के लिए जुआरी ने नदी में लगाई छलांग , डूबने से हुई मौत

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिस से बचने के लिए जुआरी ने नदी में लगाई छलांग , डूबने से हुई मौत
बलौदाबाजार 28 अप्रैल 2023 - ग्राम पंचायत मिर्चीद में 27 अप्रैल को पुलिस ने मिरचिद में चोरी की सूचना मिलने पर तफ्तीश करने मिरचिद पहुंची। इस दौरान नदी किनारे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, वही जुआरियों को जैसे ही पुलिस की गांव में आने की भनक लगी वह नदी की ओर भागने लगे। उनको लगा कि पुलिस उनको पकड़ने आयी है जबकि पुलिस को इस बात की जानकारी ही नही थी। इसमें से कुछ जुआरियों ने नदी में छलांग लगा दी, जिसमें से एक जुआरी करियाटार निवासी हरिशंकर साहू की महानदी में डूबने से मौत हो गई।

मामले में बिलाईगढ़ थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि, मिरचिद गांव के सरपंच और कुछ लोगों ने गांव में चोरी की खबर दी। इसके बाद चोर राजू केवट को पकड़ने और चोरी की घटना की तफ्तीश करने पेट्रोलिंग पार्टी रवाना हुई और पुलिस चोर को गिरफ्तार भी कर लिया गया। शाम को पता चला कि गांव पहुंचने पर जुआरी पुलिस को देख नदी की ओर भागे हैं और कुछ लापता भी हैं।

इसके बाद से पुलिस लापता लोगों की तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि, नदी में कूदे हरिशंकर की डूबने से मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने साफ कहा है कि युवक के लापता होने वाली घटना की उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं थी। पुलिस टीम सिर्फ चोरी वाले मामले में गांव पहुंची थी और ग्रामीणों के समक्ष चोर की गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH