मामूली विवाद पर पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में लगाई छलांग तीनो की मौत , पुलिस जाँच में जुटी ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मामूली विवाद पर पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में लगाई छलांग तीनो की मौत , पुलिस जाँच में जुटी ,,
भिंड 08 अगस्त 2020 - मध्य प्रदेश के भिंड के दबोह इलाके के अंधियारी गांव में एक पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के पीछे की वजह पति- पत्नी का विवाद का होना बताया जा रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को कुएं से बाहर निकल लिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस गहराई से मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि अंधियारी गांव का रहने वाला राजेश रजक मुम्बई में पानी पूरी बेच कर जीवन यापन करता था लॉक डाउन की वजह से वो परिवार सहित गांव आ गया था. राजेश के घर में उसकी पत्नी सुमन तीन साल का बेटा और तीन बेटियां भी थीं. शुक्रवार की रात राजेश का अपनी पत्नी सुमन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. घर के ही नजदीक रहने वाले राजेश के पिता ने विवाद को शांत कराया.

जिसके बाद राजेश के पिता राजेश की पत्नी सुमन और उनके तीन साल के बेटे आकाश को लेकर अपने घर चले गए. रात के समय ही राजेश ने गुस्से में अपनी तीन मासूम बेटियां दस साल की अनुष्का, आठ साल की चायना और पांच साल की संध्या के साथ घर के पास बने एक कुएं में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली.

सुबह के समय घर का दरवाजा खुला देखकर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी राजेश के पिता को दी. फिर राजेश की पत्नी सुमन और पिता तुरंत घर पहुंचे. इसके बाद इन लोगों ने राजेश और तीन बेटियों को घर में ना देखकर ढूंढना शुरू किया. तभी कुएं पर एक बच्ची की चप्पल रखी दिखाई दी. जब लोगों ने कुएं में झांक कर देखा तो एक बच्ची की लाश कुएं में तैर रही थी. इसके बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने चारों शवों को कुएं से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मामूली विवाद पर पिता ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में लगाई छलांग तीनो की मौत , पुलिस जाँच में जुटी ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH