भाजपा नेता की पेंड़ पर लटकी मिली लाश , हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया चक्काजाम

झारखंड , 27-04-2023 9:39:33 PM
Anil Tamboli
भाजपा नेता की पेंड़ पर लटकी मिली लाश , हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने किया चक्काजाम
रांची 27 अप्रैल 2023 - पलामू जिले के मनातू ब्लॉक निवासी भाजपा नेता प्रमोद सिंह का शव गुरुवार सुबह पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया। वे बुधवार शाम पांच बजे घर से निकले थे और उसके बाद से ही लापता थे। आशंका जतायी जा रही है कि जमीन विवाद में उनकी हत्या की गयी है। प्रमोद सिंह पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे।

प्रमोद सिंह के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सेमरी- मनातू मुख्य मार्ग जाम कर दिया गया है। हत्या और सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पांकी के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक टूटी और मनातू थाना प्रभारी आलोक दुबे मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

परिजनों ने मनातू थाना प्रभारी पर भी लापरवाही के आरोप लगाये हैं। उनका कहना है कि रात में प्रमोद सिंह के घर नहीं लौटने पर उन्होंने थाने में जाकर इसकी सूचना दी थी पर पुलिस ने उन्हें डांट-फटकार कर वापस भेज दिया। अगर उसी समय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया होता तो प्रमोद सिंह की जान बच सकती थी। घटना के बाबत पांकी के विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि प्रमोद सिंह की हत्या से पार्टी को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की निंदा करते हैं और पुलिस से आग्रह है कि जल्द मामले का खुलासा कर अपराधियों को गिरफ्तार करे।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच

छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त

छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम

आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH