सक्ती - गुरुश्री मिनरल्स में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा , ऐसे खेला खेल की अधिकारी भी हो गए दंग

सक्ती , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सक्ती - गुरुश्री मिनरल्स में करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा , ऐसे खेला खेल की अधिकारी भी हो गए दंग
सक्ती 27 अप्रैल 2023 - सक्ती जिले में आदिवासियों की जमीन का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है, यहां आदिवासियों को पैसे की लालच देकर उनकी खेती की जमीन खरीदकर वहां से डोलोमाइट पत्थर निकाला जा रहा है. नियमों-कानूनों को ताक पर रखकर पत्थर निकाले जाने के मामले में अब IT की एंट्री हुई है, जिसने गुरूश्री मिनरल्स की 148 एकड़ से अधिक जमीन को अटैच कर सक्ती कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारी को पत्र भेजा है।

सक्ती जिले में क्रेशर उद्योग से जुड़े कारोबारियों का अरबों-खरबों का कारोबार पहुंच गया है. नियम-कानून को ताक में रखकर खमरिया, अकलसरा, छितापंडरिया गांव सहित आस-पास के कई एकड़ जमीन पर पत्थर निकाले जाने के पीछे गुरुश्री मिनरल्स का नाम आया है, जिसके मालिक ने अपने कर्मचारियों के नाम पर खरीदकर रखा हुआ है।

IT के डिप्टी कमिश्नर सन्नी कछवाहा द्वारा जिले के अधिकारियो को भेजे गए पत्र में गुरूश्री मिनरल्स की ऐसी ही बेनामी संपत्ति का खुलासा किया है. ड्राइवर व उसके बेटे व दो बेटियों के नाम खरीदी का जिक्र किया गया है. इसमें रतन सिदार पिता गणेश राम सिदार, छत्रपाल सिंह पिता रतन सिंह सिदार, कु. ज्योति सिदार पिता रतनसिंह सिदार और कु. प्रीति सिदार पिता रतन सिंह सिदार के नाम पर खरीदी कर रजिस्ट्री कराई गई. इनकम टैक्स कमिश्नर ने इन सभी को बेनामीदार माना है. रतन सिंह सिदार गुरूश्री मिनरल्स के डायरेक्टर मुकेश बंसल का ड्राइवर बताया गया है. इनके नाम से खरीदी गई जमीन के लाभान्वित होने वाले वर्तमान मालिकों में गुरूश्री मिनरल्स प्रायवेट लिमिटेड बताया गया है. इस कंपनी में मुकेश बंसल के अलावा नानक बंसल, संजय कुमार यादव और मनमोहन शर्मा को पार्टनर बताया गया है।

जैजैपुर एसडीएम को जमीन की बिक्री, ट्रांसफर व गिरवी रखने पर रोक लगाने कहा है. वहीं जैजैपुर रजिस्ट्रार को बिक्री, ट्रांसफर व गिरवी रखने पर रोक लगाने के साथ रजिस्ट्री नहीं करने को कहा है. बात करें जैजैपुर तहसीलदार की तो, उन्हें जिन संपत्तियों को बेनामी बताया गया है, उन संपत्तियों को राजस्व रिकॉर्ड में दूसरे के नाम पर ट्रांसफर नहीं करने को कहा गया है।

कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि पत्र आया है, कार्रवाई की जा रही है. गुरूश्री मिनरल्स द्वारा अपने कर्मचारियों के नाम से बेनामी संपत्ति खरीदी गई है, जमीन की बिक्री, ट्रांसफर व गिरवी रखने पर रोक लगाने के लिए पत्र आया है. जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़ - सेंट्रल बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर मौजूद
छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की फाँसी पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, इन जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, इन जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जताई यह संभावना..
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
सक्ती से बड़ी खबर - पारिवारिक सुलह के दौरान चली गोली, बाल बाल बची चार लोगों की जान, रिवाल्वर और कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - मायके वालों को करोड़पति बनाने के लिए बेटी ससुराल में करती थी यह कांड, पति ने जब घर मे CCTV कैमरा लगाया तो..
छत्तीसगढ़ - मायके वालों को करोड़पति बनाने के लिए बेटी ससुराल में करती थी यह कांड, पति ने जब घर मे CCTV कैमरा लगाया तो..
सक्ती - ट्रेलर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
सक्ती - ट्रेलर की चपेट में आकर 55 वर्षीय महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ HIV विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील..
छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुआ HIV विस्फोट, एक साथ मिले इतने संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री ने की यह अपील..
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..
सक्ती - NH 49 में बड़ा सड़क हादसा , तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की जबरजस्त टक्कर में तीन लोग..
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने पुलिस महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, 80 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने पुलिस महकमे में चलाया तबादला एक्सप्रेस, 80 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH