सक्ती - बाईक की डिक्की तोड़ कर रुपयों की उठाईगिरी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

सक्ती , 27-04-2023 12:53:15 AM
Anil Tamboli
सक्ती - बाईक की डिक्की तोड़ कर रुपयों की उठाईगिरी करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
सक्ती 26 अप्रैल 2023 - सक्ती थाने से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 25.04.2023 को प्रार्थी फिरत राम कंवर पिता स्व. श्याम लाल कंवर उम्र 43 वर्ष निवासी साजापाली थाना उरगा जिला कोरबा ने सक्ती थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी और उसकी पत्नी दिनांक 24.04.2023 को लड़के के शादी के लिए समान खरीदने सक्ती आये थे कि अपनी मोटर सायकल को मालखरौदा बस स्टेण्ड सक्ती गायत्री मंदिर के सामने खड़ी कर कुछ सामान खरीदने चला गया एवं वापस आकर देखा तो डिक्की में 77 हजार रूपये नही था किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था की रिपोर्ट पर थाना सक्ती मे अपराध क्रमांक 119/2023 धारा 379 भादवि. कायम कर विवेचना मे लिया गया था। 

इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि शिव कुमार धीवर उर्फ मोहर लाल पिता राम लाल उम्र 24 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा के द्वारा अपने मौसी का लडका सुन्दर लाल धीवर उर्फ मुंडा पिता गोपाल प्रसाद धीवर उम्र 30 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा के साथ मिलकर 77 हजार रूपये को मालखरौदा बस स्टैण्ड सक्ती गायत्री मंदिर के सामने खड़े बाईक की डिक्की से चोरी किये है। सूचना तस्दीक पर हमराह स्टॉफ एवं मामले के प्रार्थी लोगों को तलब कर साथ लेकर रवाना होकर आरोपी शिव कुमार धीवर उर्फ मोहर लाल एवं सुन्दर लाल धीवर उर्फ मुंडा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना सक्ती लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर बाईक की डिक्की से 77 हजार रूपये चोरी करना स्वीकार किये आरोपियों के कब्जे से 77 हजार रूपये जप्त किया गया।

पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे द्वारा क्षेत्र मे हो रहे लगातार चोरियों में संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देश प्राप्त होने से ASP गायत्री सिंह , SDOP सक्ती मो. तस्लीम आरीफ के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियान शिव कुमार धीवर उर्फ मोहर लाल पिता राम लाल उम्र 24 वर्ष निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा एवं सुन्दर लाल धीवर उर्फ मुंडा पिता गोपाल प्रसाद धीवर उम्र 30 वर्ष साकिन कोसमंदा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। 

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत , सहायक उप निरीक्षक शंकर साहू और थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH