इस युवती ने शादी को बनाया व्यवसाय , Shaadi.com के जरिये तलाशती अमीर दूल्हा फिर करती ,,

झारखंड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इस युवती ने शादी को बनाया व्यवसाय , Shaadi.com के जरिये तलाशती अमीर दूल्हा फिर करती ,,
रांची 08 अगस्त 2020 - झारखण्ड चतरा के इटखोरी की एक युवती ने शादी डॉट कॉम Shaadi.com को माध्यम बनाकर तीन युवकों से ठगी की है। शादी डॉट कॉम Shaadi.com पर उसने गिरिडीह के युवक से संपर्क किया और शादी कर ली। एक करोड़ रुपया ठगकर उसने फिर से शादी डॉट कॉम पर खुद को अविवाहित बताते हुए गुजरात के एक युवक को फांसा और उसके साथ रहने लगी। इस युवक को भी उसने 45 लाख का चूना लगाया और पुणे के युवक के साथ खुद को अविवाहित बताते हुए शादी कर ली।

शादी के बाद वह युवक के साथ वह कैलिफोर्निया चली गई। तीसरे पति की मां ने पुणे में, दूसरे पति ने गुजरात के राजकोट में ठगी का मामला दर्ज कराया है। चतरा के इटखोरी में युवती के पासपोर्ट की जांच करने में जुटी पुलिस के सामने यह मामला खुला है। पहला पति भी अब युवती पर ठगी का मामला दर्ज कराने वाला है। गुजरात के युवक अमित गुप्ता का केस देखने वाले हाई कोर्ट के अधिवक्ता अखौरी अमित का कहना है कि खुद को अविवाहित बताकर युवकों को फांसना और उससे ठगी करना ही उस युवती की फितरत है।

चतरा जिले के इटखोरी थाना की पुलिस ने पति का नाम छुपाते हुए फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने के मामले की जांच की। जांच में पता चला कि युवती ने सबसे पहले 27 अप्रैल 2015 को गिरिडीह के राजधनवार निवासी निलय कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। रांची के स्टेशन रोड स्थित होटल एलीमेंट में उसकी शादी हुई थी। दो साल में ही पति से अनबन हो गई।

इसके बाद युवती ने निलय से एक करोड़ की उगाही की और खुद को अविवाहित बताते हुए गुजरात के अमित गुप्‍ता के साथ रहने लगी। परिवार के आर्थिक तंगी का हवाला देकर उसने अमित से करीब 40 से 45 लाख रुपये ठग लिए। इसी बीच उसके पहले पति ने उसके खिलाफ रांची के कुटुंब न्यायालय में तलाक के लिए आवेदन दिया। यह आवेदन 11 मई 2018 को खारिज हो गया था।

तीसरे पति की मां ने खोला राज

अमित गुप्‍ता के साथ कुछ महीने रहने के बाद युवती ने बताया कि उसकी बहन का घर शिफ्ट करना है, इसके लिए वह दिल्ली जा रही है। युवती दिल्ली के नाम पर निकली और नहीं लौटी। अमित को बाद में पता चला कि 29 दिसंबर 2018 को युवती ने पुणे के सुमित दशरथ पवार नामक युवक से शादी कर ली है।

दूसरे पति अमित गुप्ता के साथ युवती।

इसका खुलासा सुमित की मां ने ही किया, जब उसने युवती के मोबाइल पर अमित का कॉल देखा, जिसमें अमित के साथ युवती का फोटो था। जब सुमित की मां ने अमित को फोन कर युवती के बारे में जानकारी ली तो सच्चाई सामने आई। इसके बाद युवती सुमित को अपने जाल में फांसकर उसके साथ कैलिफोर्निया चली गई। पुणे पुलिस ने चतरा पुलिस से युवती की तफ्तीश करने को कहा था।

इस युवती ने शादी को बनाया व्यवसाय , Shaadi.com के जरिये तलाशती अमीर दूल्हा फिर करती ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH