बड़ा सड़क हादसा , बाइक सवार दंपत्ति सहित 4 बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में 3 की मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा सड़क हादसा , बाइक सवार दंपत्ति सहित 4 बच्चों को ट्रक ने मारी टक्कर , हादसे में 3 की मौत
कौशाम्बी 25 अप्रैल 2023 - यूपी के कौशांबी बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बाइक सवार दंपति और चार बच्चों को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पति और दो बच्चियों की ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई जबकि पत्नी और एक 8 साल की बच्ची और 6 महीने का बेटा घायल हो गया. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भेज गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. ये सभी लोग कड़ा धाम से दर्शन कर मोटरसाइकिल से घर वापिस आ रहे थे।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घटना स्थल से आरोपी ट्रक ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है और ट्रक को सीज कर दिया गया है।

कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव निवासी शिव कुमार पटेल (36) अपनी अनीता देवी (32), बेटी शिवानी (8), सुहानी (6), 6 माह के बेटे एवं साली की 12 साल की बेटी के साथ बाइक से कड़ा धाम गंगा स्नान एवं माता शीतला का दर्शन करने गए थे. ये सभी लोग एक ही बाइक पर सवार थे और दर्शन के बाद वापस घर की ओर लौट रहे थे. इसी बीच कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित कशिया पश्चिम गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक से टक्कर लगते ही सभी नीचे गिर पड़े और शिवकुमार उनकी आठ साल की बेटी शिवानी और साली की 12 साल की बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनीता, बेटी सुहानी एवं छह माह का बेटा थोड़ी दूर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटे आईं हैं. इस घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई. जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल निजी अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मंझनपुर के जिला अस्पताल भेज दिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH