छत्तीसगढ़ - धोखाधड़ी के आरोप में बैंक मैनेजर गिरफ्तार , फर्जी तरीके से 18 लाख हड़पने का है आरोप

कोरबा , 21-04-2023 10:50:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धोखाधड़ी के आरोप में बैंक मैनेजर गिरफ्तार , फर्जी तरीके से 18 लाख हड़पने का है आरोप
कोरबा 21 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की बीमा राशि में से 18 लाख हड़पने वाले बैंक मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस ने तब कि जब आरोपी पिकनिक मना रहे थे, जहां उन्हें घेराबंदी कर पकड़ा।

जानकारी के अनुसार बालको थाना क्षेत्र के पाड़ीमार भद्रपारा निवासी 66 वर्षीय राजकुमार पैकरा ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसने बताया कि उसके बेटे राकेश कुमार पैकरा की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी जिस पर मृतक के परिजनों को ICICI लोमबार्ड ने 50 लाख की बीमा राशि दी थी। इस बीमा राशि में से करीब 18 लाख का आहरण बैंक मैनेजर दिलीप तिवारी ने प्रार्थी की बहू निशा कंवर और प्रार्थी का धोखे से हस्ताक्षर लेकर कर लिया था। इसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की।

पुलिस ने आरोपी दिलीप तिवारी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया। बालको थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि काफी लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रजगामार क्षेत्र में पिकनिक मना रहा है, इसके बाद उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH