छत्तीसगढ़ - नक्सलियों का उत्‍पात , आमदई माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग

नारायणपुर , 21-04-2023 5:11:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नक्सलियों का उत्‍पात , आमदई माइंस में परिवहन के लिए लगे वाहन में लगाई आग
नारायणपुर 21 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्‍सलियों ने एक बार फिर जमकर उत्‍पात मचाते हुए आमदई माइंस में लगे एक वाहन में आग लगा दी है। जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर ग्राम कापसी के पास इस घटना को अंजाम दिया।

खबरों के अनुसार घटना आज तड़के चार बजे की है। जानकारी के अनुसार 8-10 की संख्‍या में नक्सली मौके पर पहुंचे और वाहन के चालक और हेल्‍पर को वहां से भगा दिया। इसके बाद वाहन में आग लगा दी। नक्‍सलियों ने वहां बैनर लगाकर आमदई माइंस में काम का विरोध किया है।

इससे पहले गुरुवार को नारायणपुर जिला पुलिस ने ओरछा मार्ग को अवरूद्ध करने की घटना में शामिल एक नक्सल आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना ओरछा से डीआरजी, जिला पुलिस बल व सीएएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थी।

इस दौरान एक संदेही घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम आयतु कोर्राम पुत्र आगाराम कोर्राम निवासी आसनार व नेलनार एरिया कमेटी का सक्रिय जनमिलिशिया सदस्य होना बताया। नक्सलियों के साथ मिलकर धनोरा, ओरछा, रायनार में अलग-अलग तिथि पर पेड़ काटकर, बिजली के खंभे को मार्ग में रखकर, रोड खोदकर मार्ग अवरूद्ध करना बताया। ओरछा थाना में आरोपित के विरुद्ध पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH