मेले में चाट और गुपचुप खा कर 150 से अधिक लोग हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी

झारखंड , 20-04-2023 9:28:32 PM
Anil Tamboli
मेले में चाट और गुपचुप खा कर 150 से अधिक लोग हुए बीमार , सभी का ईलाज जारी
धनबाद 20 अप्रैल 2023 - धनबाद जिले के बलियापुर प्रखंड के हुचकटांड़ गांव में आयोजित एक मेले में बुधवार की रात विषाक्त चाट और गोलगप्पे खाकर 150 से अधिक लोग बीमार पड़ गये। मेला एक धार्मिक आयोजन के मौके पर लगा था और इस मौके पर कई फूड स्टॉल लगाए गए थे। फूड स्टॉल पर खाने वाले लोग बड़ी संख्या में फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए और उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर SNMMCH और शहर के अन्य अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे।

बड़ी संख्या में मरीजों के आने के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने जूनियर रेजिडेंट और मेडिकल स्टूडेंट के साथ पारा मेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज में लगा दिया। इधर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने की खबर पाकर जिला प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई की।

जिले के उपायुक्त ने बलियापुर के सीओ रामप्रवेश को अस्पताल में भेजा। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बीमार लोगों के बारे में बात की और उनका बेहतर से बेहतर इलाज करने को कहा। हालांकि इलाज के बाद मरीजों की स्थिति में सुधार है।

घटना के संबंध में हुचुक टांड़ गांव के लोगों ने बताया कि बुधवार को गांव में भोक्ता मेला लगा था। मेले में करमाटांड़ के साथ आसपास के कई पंचायतों के ग्रामीण जुटे थे। मेले में शाम चार से छह बजे के बीच बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों ने एक ठेले पर चाट और गुपचुप खाया था। शाम होते ही लोगों की तबीयत खराब होने लगी। रात नौ बजे के करीब पहला मरीज एसएनएमएमसीएच में इलाज कराने को पहुंचा। फिर लगभग 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसके अलावा भी कई मरीजों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH