छत्तीसगढ़ - छुई खदान धंसने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत , पांचवें व्यक्ति की तलाश जारी

कोरिया , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - छुई खदान धंसने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत , पांचवें व्यक्ति की तलाश जारी
कोरिया 20 अप्रैल 2023 -  कोरिया जिले में छुई खदान धंसने से तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। खदान के मलबे में दबे पांचवें व्यक्ति की खोजबीन की जा रही है। खदान अवैध रूप से संचालित थी।

घटना खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़तर के मौहारीपारा रोड स्थित लोहरिया नदी के पास गांववाले लंबे समय से छुई मिट्टी निकालते हैं। यह स्थल अघोषित छुई खदान के रूप में प्रचलित हो गया है। बुधवार को कुछ लोग छुई मिट्टी निकालने यहीं गए हुए थे। खोहनुमा स्थल पर घुसकर लोग छुई मिट्टी निकाल रहे थे। शाम को अचानक छुई खदान का ऊपरी हिस्सा भरभराकर गिर गया। इसमें पांच लोग दब गए। घटनास्थल पर उपस्थित दूसरे लोगों ने हो हल्ला मचाना शुरू कर दिया।

बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। खड़गवां पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग व एक्सीवेटर के माध्यम से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। समाचार लिखे जाने तक चार लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। चारों की मौत हो चुकी थी।

इनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष है पांचवें व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मृतकों में तीन की पहचान भी कर ली गई है मृतकों में ग्राम पंचायत गढ़तर निवासी मीराबाई, मानमती तथा देवानीबांध निवासी रामसुंदर शामिल हैं। एक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पांचवें व्यक्ति की खोजबीन जारी है।
 
इस घटना से गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। बतातें चले कि उत्तर छत्तीसगढ़ में छुई मिट्टी का उपयोग कच्चे मकानों की लिपाई में उपयोग किया जाता है।छुई खदान धंसने की कई घटनाएं हो चुकी है,इसके बाद भी प्रशासन असुरक्षित व खतरनाक छुई खदानों को बंद कराने में रुचि नहीं ले रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH