आज का राशिफल , दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-04-2023 7:35:45 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफ़ल दिनाँक 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार -

मेष राशि - आज नए विचारों से मन खुश रहेगा। किसी रुके हुए काम को करने की योजना बनाएंगे। काम को संपन्न करने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामना पूरी होगी।

वृषभ राशि - आज का दिन जातक का खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम, आदर और स्नेह बढ़ेगा, साथ ही मानसिक चिंताएं रहेंगी। भाग्य मजबूत रहेगा किंतु माता पिता के स्वास्थ्य को अनदेखा ना करें। काम के सिलसिले में नतीजे बेहतर रहेंगे।

मिथुन राशि - आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा और स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर के बड़ों का पैर छूकर आशीर्वाद लें, कार्यों को पूरा करने में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, बिज़नेस में सफलता के योग है।

कर्क राशि - जातक को सतर्क और सावधान रहना चाहिए कोई अपना ही धोखा दे सकता है। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे, कर्ज लेना पड़ सकता है। काम पर जाने का मन नहीं होगा, आलस्य हावी रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

सिंह राशि - दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहने वाला है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य प्रबल होगा, कोई रुका हुआ कार्य होने की सम्भावना है।

कन्या राशि - वैवाहिक जीवन में नीरस्ता महसूस करेंगे, समय ना देने के कारण विवाद हो सकता है, उचित होगा कि एक दूसरे से बात करते समय संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। महामृत्युंजय मंत्र का २१ बार जप करें, मानसिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला राशि - आज आप भविष्य को लेकर चिन्तित रहेंगे। डर का भ्रम महसूस कर सकते हैं। परिवारिक सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। किसी कठिन पेशवर स्थिति में रास्ता निकालने में कामयाब रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि - आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में प्रशंसा और पदोन्नति दोनों मिल सकती हैं। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कामों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

धनु राशि - आज कोई पुराना कानूनी विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी से कोई शुभ समाचार मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। सफलता प्रप्ति के लिए आज घर पर ही सत्यनारायण भगवान जी की पूजा करें और ॐ नमोः भग्वते वसुदेवाय् नमः मंत्र का जाप करें।

मकर राशि - आज जातक का मन उदास रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शिवजी पर दूध से अभिषेक करें।

कुंभ राशि - आज प्रेमी जोड़े के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नई योजनाएं बनाएंगे। लोग आपसे प्रभावित होंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके जीवन में सुख बढ़ेगा और जीवनसाथी के माध्यम से लाभ के योग बनेंगे।

मीन राशि - धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घर पर अलग- अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आप उस विषय से जुड़े लोगों से भी संपर्क करेंगे। आज रुके हुये कार्यों में सफलता मिलेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH