छत्तीसगढ़ - बालक आश्रम में कोरोना ब्लास्ट , 18 बच्चे पाये गए कोरोना पाजिटिव , सभी को किया गया क्वारंटाइन

बीजापुर , 12-04-2023 3:46:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बालक आश्रम में कोरोना ब्लास्ट , 18 बच्चे पाये गए कोरोना पाजिटिव , सभी को किया गया क्वारंटाइन
बीजापुर 12 अप्रैल 2023 - बीजापुर के भैरमगढ़ बालक आश्रम में कोरोना ने दस्तक दे दी। आश्रम में पढ़ने वाले 18 बच्चे कोरोना पाज़िटिव पाये गये है। कोरोना संक्रमण से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।भैरमगढ़ ब्लाक के बालक आश्रम हिंगुम और बालक आश्रम छोटेपल्ली के ये बालक संक्रमित पाये गये है। उक्त दोनों आश्रम में सर्दी खांसी की शिकायत मिलने से जांच के दौरान एंटीजेन टेस्ट में पहले तीन बच्चे पाजिटिव पाये गये थे।

सभी बच्चों की जांच करने पर 15 और संक्रमित मिले इस तरह 18 बच्चों में कोरोना पाज़िटिव पाया गया। सभी संक्रमित बच्चो को आश्रम के अलग कमरे में क्वारंटाइन किया गया है। भैरमगढ़ BMO संदीप कश्यप ने जानकारी दी है। डां. संदीप ने बताया कि दोनों आश्रम के 89 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कोरोना पाज़िटिव बच्चों को आवश्यक दवाएं दी गई है। स्वास्थ्य अमला के साथ आश्रम के कर्मचारियों द्वारा देखभाल की जा रही है। जिला नोडल अधिकारी डाक्टर विकास गवेल ने बताया कि हमारे पास अभी 3 बच्चों के संक्रमित होने की जानकारी आई है। भैरमगढ़ में जांच की प्रक्रिया चल रही है, संभावना है, और बच्चे भी संक्रमित मिले।

गौरतलब है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना जांच बढ़ाने, अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है। इधर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंगलवार को महानदी भवन मंत्रालय में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। इसमें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक जुड़े थे। मुख्य सचिव जैन ने कलेक्टरों को कोविड प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करने और कोरोना टेस्टिंग व वैक्सीनेशन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का  नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका का नाम लक्ष्मी देवी लेकिन सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ा रही थीं हाले लुइया, हुई सस्पेंड
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - IPLमें सट्टा खेलाते साकेत सिंघानिया और रितेश डालमिया सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार, नगद सहित 04 लाख 70 हजार का सेटअप जप्त
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार और बाईक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 09 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, जिस सटोरिये को बचाने के लिए रचा प्रपंच उसे हुआ जेल
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH