प्रदेश में कोरोना ने ली तीन माह की माशूम की जान , माता पिता भी है संक्रमित ,,

बलौदा बाजार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रदेश में कोरोना ने ली तीन माह की माशूम की जान , माता पिता भी है संक्रमित ,,
बलौदाबाजार 07 अगस्त 2020 - कोरोना से प्रदेश में एक और मौत हो गई है। इस बार एक 3 माह की बच्ची कोरोना की चपेट में आई और उसकी मौत हो गई। घटना बलौदाबाजार की है।। बच्ची की मौत के बाद उसके परिजन में रोष है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद 5 अगस्त को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उसे बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बच्ची के माता-पिता सहित परिवार के 6 लोग भी संक्रमित हैं।

मौत से परिजन आक्रोशित छोटी बच्ची की मौत होने से परिजन और अन्य लोग आक्रोशित हैं। सुबह सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग अस्पताल के बाहर जमा होने लगे थे। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि बच्ची का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। कोविड नियमों के तहत शव को परिजनों को सौंपेंगे।

जिले में संक्रमण के 434 मामले
जिले में अब तक संक्रमण के 434 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से बच्ची को मिलाकर तीन मौतें हो चुकी हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग कोरोना से दो ही मौतें मान रहा है। वहीं जिले में गुरुवार को भी दो पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद एक्टिव केस 70 हो गए हैं। वहीं 362 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH