आगजनी और पत्थरबाजी के बाद धारा 144 लागू , इंटरनेट बंद , पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील

झारखंड , 10-04-2023 6:49:07 PM
Anil Tamboli
आगजनी और पत्थरबाजी के बाद धारा 144 लागू , इंटरनेट बंद , पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्दील
जमशेदपुर 10 अप्रैल 2023 - जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत शास्त्रीनगर इलाके में धार्मिक ध्वज के अपमान की घटना के बाद रविवार की रात दो समुदायों के लोग आमने-सामने हो गए। उपद्रवियों ने आगजनी, पत्थरबाजी और फायरिंग की। फिलहाल हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में हैं। अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक-3 में पीपलधारी जटाधारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर रामनवमी के दिन स्ट्रीट लाइट पर महावीरी झंडा बांधा गया था। इसी बीच बीते शनिवार को कुछ शरारती लोगों ने ध्वज की रस्सी पर प्रतिबंधित मांस लटका दिया। इस पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कार्रवाई के लिए 24 घंटे का समय पुलिस को दिया गया था। 

इसी मामले को लेकर रविवार शाम छह बजे मंदिर कमेटी के लोग घटना को लेकर बैठक के लिए जुट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान 100 से अधिक संख्या में लोग पहुंच गए, जिनमें अधिकांश ने चेहरा ढंक रखा था। उन्होंने तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों ओर से जोरदार पत्थरबाजी हुई। इस दौरान झोपड़ीनुमा आधा दर्जन दुकानों और दो दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई। उपद्रव को शांत कराने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। दो घंटे तक शास्त्रीनगर के ब्लॉक संख्या-2 में उपद्रव मचाने वालों का कब्जा रहा। 

इस दौरान उपद्रवियों की पत्थरबाजी से सड़क ईंट और पत्थर से पट गए। उपद्रवियों पर काबू में करने के लिए रैफ को उतारा गया। रैफ ने उपद्रवियों के खिलाफ छह राउंड आंसू गैस के गोले दागे। रैफ ने भीड़ को तितर-बितर कर दिया। अब क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। क्षेत्र की सारी दुकानें बंद हो गई। माहौल बिगड़ने के बाद प्रशासन ने कदमा क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा माइक से लोगों को अपने घरों में रहने का आग्रह किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH