साहब मुझे मेरे पति से बचाओ वह मुझे देह ब्यापार करने को मजबूर कर रहा है , पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
साहब मुझे मेरे पति से बचाओ वह मुझे देह ब्यापार करने को मजबूर कर रहा है , पत्नी ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
बदायूं 08 अप्रैल 2023 - पहले प्रेम, फिर विवाह और अब तकरार। कहानी सुनी-सुनाई लगेगी, लेकिन इस कहानी में पत्नी की शिकायत ऐसी, जिसे सुनकर आप भी हिल जाएंगे। पत्नी को दूसरे मर्दों के पास जाने कहने का आरोप पति पर लगा है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने लगाया है। 12 साल पहले लव मैरिज का यह दुखद अंत होता नजर आ रहा है। जातीय बंधनों को तोड़कर जब दोनों ने शादी की थी तो कुछ लोगों ने आंख तरेरी थी तो बहुत से लोगों ने इसके लिए उनकी सराहना भी की थी। अब पत्नी के आरोपों ने प्रेम संबंध पर ही सवाल खड़ा कर दिया है।

मामला बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र का है। यहां पर एक पीड़िता के आरोप आपको हैरान ही नहीं बल्कि सोचने पर मजबूर कर देंगे। भला कोई पति ऐसा कैसे कर सकता है। कैसे एक पति किसी गैर-मर्द के साथ सोने का दबाब बना सकता है? ये सवाल उठ रहे हैं। पत्नी की ओर से दिए शिकायती पत्र के मुताबिक, उसका प्रेम विवाह थाना क्षेत्र में ही युवक के साथ 12 साल पहले हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मामला तब और बिगड़ गया जब पति के साथ उसके भाई ने भी महिला के साथ मारपीट की। जातिसूचक गालियां देते हुए उसे ससुराल से भगा दिया। दोनों की दो बेटियां हैं। एक बेटी अभी पति के पास है और दूसरी को लेकर महिला अपने माता-पिता के पास रह रही थी। इस दौरान उसे ससुराल पक्ष से धमकी मिलने का मामला सामने आया है।

महिला का आरोप है कि पति उसे धंधा करने पर मजबूर करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। जान से मारने की धमकी देता है। पूरे मामले की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आने की बात कह रही है। हालांकि, पत्नी के आरोपों ने पति और उसके परिजनों पर सवाल खड़ा कर दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH