सक्ती में दिनदहाड़े चला चाकू , दो लोगो ने मिल कर किया हमला , युवक गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर

सक्ती , 08-04-2023 12:16:54 AM
Anil Tamboli
सक्ती में दिनदहाड़े चला चाकू , दो लोगो ने मिल कर किया हमला , युवक गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर
सक्ती 07 अप्रैल 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 06 अप्रैल 2023 को प्रार्थी कलेश पटेल पिता स्व.लच्छराम उम्र 33 वर्ष निवासी बाराद्वार ने थाना उपस्थित होकर FIR दर्ज कराया कि दिनांक 06 अप्रैल 2023 की शाम 07.15 बजे लगभग प्रार्थी अपने घर से वृंदा किराना दुकान सामान लेने जा रहा था कि भेली लोहार व जहर पटेल के घर सामने दुकान तरफ से प्रार्थी के चाचा छतराम पटेल का छोटा बेटा सिद्धेश्वर पटेल आ रहा था।

इसी दौरान गांव का संतोष दास महंत वहां पर आया और सिद्धेश्वर पटेल को मेरी लडकी को परेशान करता है कह कर पुरानी रंजिश वश झगडा विवाद कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा उसी समय संतोष दास महंत का लडका विमल दास महंत आया जो अपने हाथ मे चाकू रखा था जिसे संतोष दास बोला कि आज सिद्धेश्वर पटेल को जान से मारकर खत्म कर देते है कि हत्या करने की नियत से विमल दास ने उसके पेट छाती, पीठ व हाथ मे चाकू से वॉर कर दिया।

इस हमले में सिद्धेश्वर पटेल का पेट की अतडी निकल गया सिद्धेश्वर पटेल को ईलाज कराने जिला अस्पताल जांजगीर लेकर गये जहां से आगे ईलाज के लिए बिलासपुर रिफर कर दिये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार मे अपराध क्रमांक 75/2023 धारा 307, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। 

तत्काल घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक एम.आर.आहिरे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिह के दिशानिर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अंजली गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं आरोपियो की त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी संतोष दास महंत व विमल दास महंत दोनो निवासी ग्राम बाराद्वार बस्ती को अभिरक्षा मे लिया गया। पूछताछ करने पर उपरोक्त कारणो से आहत सिद्धेश्वर पटेल को चाकू मारना स्वीकार करने पर आरोपी संतोष दास महंत पिता स्व. सुकंदी दास महंत उम्र 58 वर्ष और विमल दास महंत पिता संतोष दास उम्र 21 वर्ष निवासी बाराद्वार बस्ती थाना बाराद्वार जिला सक्ती को आज दिनांक 07 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। 

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी बाराद्वार , सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार राठौर , प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण कंवर , आरक्षक अलेकलियुस मिंज , कृष्ण कुमार सिदार , चित्रकेतु लहरे , अश्वनी जायसवाल , किशन बरेठ को योगदान सराहनीय रहा।
सक्ती में दिनदहाड़े चला चाकू , दो लोगो ने मिल कर किया हमला , युवक गंभीर हालत में बिलासपुर रिफर

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH