दोस्त के साथ था पत्नी का अवैध संबंध , युवक को नॉनवेज में मिलाकर खिला दिया जहर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्त के साथ था पत्नी का अवैध संबंध , युवक को नॉनवेज में मिलाकर खिला दिया जहर
अलीगढ़ 06 अप्रैल 2023 - उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक के अपने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. मना करने के बाद भी दोनों मानने के लिए तैयार नहीं थे. ऐसे में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर फरहत को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया.

मुख्य आरोपी पिंटू अपने मुंहबोले भाई सतीश के साथ फरहत को नॉनवेज खिलाने लेकर गया. फरहत को नॉनवेज में जहर मिलाकर खिला दिया. कुछ देर बाद फरहत की तबियात बिगड़ गई और उसने अपने भाई राशिद को फोन कर इसकी जानकारी दी।

फरहत के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सतीश और पिंटू को पकड़ लिया. मगर, दोनों किसी तरह मौके से फरार हो गए. फरहत को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया. उसकी ज्यादा खराब हालत को देखते हुए उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई राशिद की तहरीर पर सतीश, पिंटू और संतोष के अलावा दो अज्ञातों पर मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस ने पिंटू और सतीश को गिरफ्तार कर लिया है. पिंटू ने इस दौरान पुलिस को बताया कि फरहत के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. इसी चलते फरहत को मौत के घाट उतारा गया।

मृतक के बड़े भाई जाकिर ने बताया कि उसके भाई का आरोपी युवकों से जमीन को लेकर पिछले दिनों विवाद हो गया था. इसे लेकर आरोपी सतीश और पिंटू ने धोखे से खाने में जहर देकर इस घटना को अंजाम दिया. मृतक फरहत के तीन मासूम बच्चे हैं. ऐसे उनकी देखभाल कौन करेगा, उन्हें इसकी चिंता सता रही है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस मामले पर जानकारी देते हुए डीएसपी अतरौली शुभेंदु सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को दो परिचितों ने जहर दे दिया है. इसके बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले में यह भी जानकारी निकलकर सामने आई कि मृतक और आरोपी पक्ष के बीच अवैध संबंधों को लेकर पहले भी लड़ाई हो चुकी है. पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH