कलयुगी माँ की करतूत , प्रेमी के बेटे के साथ बेटी को शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कलयुगी माँ की करतूत , प्रेमी के बेटे के साथ बेटी को शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर
जालौन 06 अप्रैल 2023 - जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने शौक पूरे करने के लिए बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी। अपने ही प्रेमी के 2 बेटों से बेटी को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। फिलहाल बेटी की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान और मां के बीच है फिजिकल रिलेशन कदौरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसके आधार पर, पीड़िता के पिता की 2005 में मौत हो गई थी। इसके बाद से गांव के पूर्व प्रधान का उसके घर आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच उसकी मां और पूर्व प्रधान एक दूसरे को प्रेम करने लगे। दोनों के बीच फिजिकल रिलेशन हो गए। समय के साथ दोनों के प्रेम संबंध के चर्चे आम हो गए। अब मां के प्रेमी का उसके घर आना-जाना दिन में कई बार होने लगा। समय बीतने के साथ-साथ पीड़िता बड़ी हो गई। पूर्व प्रधान ने अपने छोटे बेटे संतोष के साथ उसकी शादी कराने की चर्चा की। इसी का फायदा उठाकर संतोष ने पीड़िता के साथ उसकी मर्जी के बगैर संबंध बना लिए। शादी का झांसा देकर संतोष ने कई बार पीड़िता के साथ संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो वो मुकर गया।

मामला बिगड़ता देख पूर्व प्रधान ने पीड़िता की 2021 में अपने बड़े बेटे बृजेश से शादी करवा दी। शादी की पूरी रस्म सामूहिक विवाह में संपन्न हुईं। शादी के बाद बृजेश अपनी ससुराल में रहने लगा। शादी के कुछ दिन तक सब ठीक चला उसके बाद बृजेश पीड़िता को परेशान करने लगा। पिता की मौत के बाद पीड़िता के पास उनके हिस्से की कुछ जमीन मिली थी। लालच में आकर बृजेश ने उसे बंधक बनाकर मारा-पीटा और उसकी जमीन अपने नाम करवा ली।

पीड़िता जब अपनी प्रॉपर्टी वापस मांगने लगी तो बृजेश बहाने से उसे कदौरा ले गया। वहां एक मकान में अपने दोस्त के पास गया। बृजेश के दोस्त ने वहां पीड़िता का रेप किया। पीड़िता का कहना है कि इस साजिश में उसकी मां भी शामिल है। साथ में आरोप है कि उसके साथ हर दिन रेप हुआ है। उसने अपनों की दरिंदगी का सामना किया है। मां सहित चार लोगों पर लिखा मुकदमा कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया है कि तहरीर के आधार पर संतोष कुमार, बृजेश कुमार और श्याम कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और बंधक बनाए जाने वाली धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मां के खिलाफ 120 बी के तहत मुकदमा लिखा गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH