सक्ती - पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को बाड़ी में दफनाया , पाँच साल पहले किया था लव मैरिज

सक्ती , 06-04-2023 1:21:15 AM
Anil Tamboli
सक्ती - पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को बाड़ी में दफनाया , पाँच साल पहले किया था लव मैरिज
सक्ती 05 अप्रैल 2023 - आपसी विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर की बाड़ी में दफना दिया और फिर फरार हो गया मामला संदिग्ध दिखाई देने पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी दंपति ने 5-6 साल पहले प्रेम विवाह किया था मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुरा का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दर्राभांठा निवासी राजेश साहू ने बिंदू साहू से प्रेम विवाह किया था प्रेम विवाह करने के कारण घर के लोग पति-पत्नी को पसंद नहीं करते थे और इनके घर आते-जाते नहीं थे। इस बीच दंपति 3 बच्चों के माता-पिता बन गए। शादी के कुछ साल तो सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। 

2-3 महीने से पति-पत्नी जांजगीर में बन रहे RTO
ऑफिस में मजदूरी कर रहे थे। यहां इनके रिश्तेदार भी काम करते हैं। राजेश साहू की नानी का घर रायपुरा है। यहां उसकी मां के नाम पर एक इंदिरा आवास बना हुआ है, यहीं पर दंपती रहा करते थे। एक-दो दिन पहले ही दंपती जांजगीर से अपने घर रायपुरा आए थे। वहीं तीनों बच्चे दादी के पास ग्राम दर्राभांठा में रहते थे। सोमवार की देर रात एक बार फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने पति-पत्नी किसी को भी घर में नहीं देखा, जबकि घर खुला हुआ था। 

इसके बाद उन्हें मामला संदिग्ध लगा, तब उन्होंने बाराद्वार पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने रात में पति-पत्नी के बीच तेज आवाज में झगड़ा होता हुआ सुना था, साथ ही बाड़ी में गड्ढा करने की भी आवाज आ रही थी। इसके बाद बाराद्वार
पुलिस ने आला अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। 

घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। तहसीलदार अनुराधा पटेल की उपस्थिति में बाड़ी में खुदाई की गई, जहां से महिला का शव बरामद हुआ। शव को गड्ढे से निकालकर पुलिस ने पंचनामा करने के बाद इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा पोस्टमॉर्टम के बाद मृतका बिंदू साहू के शव को ससुर केशव प्रसाद साहू को सौंप दिया गया है वहीं आरोपी पति राजेश साहू की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।     

बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि जांच में पता चला है कि रात को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद राजेश ने अपनी पत्नी बिंदू साहू की हत्या कर दी और शव को घर की बाड़ी में दफनाकर फरार हो गया। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ये भी बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगा कि महिला की हत्या किस तरह से की गई।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH