छत्तीसगढ़ - विधायक ने बैंक कर्मचारी को मारा थप्पड़ , वीडियो हुआ वायरल , भाजपा हमलावर

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधायक ने बैंक कर्मचारी को मारा थप्पड़ , वीडियो हुआ वायरल , भाजपा हमलावर
अंबिकापुर 05 अप्रैल 2023 - जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शाखा रामानुजगंज में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की जाने का आरोप लगा है। कर्मचारियों को भरी भीड़ में पिटाई किए जाने का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ अंबिकापुर के कर्मचारी मामले को लेकर लामबंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री के नाम पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज को ज्ञापन देकर विधायक के इस कृत्य पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए सामूहिक रूप से पांच व छह अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। इस अवधि में यदि विधायक पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है तो अनिश्चितकाल के लिए बैंक बंद करने की भी चेतावनी दी गई है। मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी स्थानीय बैंक परिसर में एकत्र हुए और विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ अंबिकापुर ने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज में पदस्थ लिपिक राजेश पाल,भृत्य अरविंद सिंह के साथ वहां के विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा तीन अप्रैल को कार्यालयीन समय में शाखा परिसर में आकर सैकड़ों किसानों के सामने बेवजह गाली गलौज एवं मारपीट की गई। उक्त घटना का बैंक के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज है जिसमें विधायक द्वारा की जा रही घटना को स्पष्ट देखा जा सकता है। ऐसी स्थिति में सहकारी बैंक के कर्मचारी कार्य करने में असमर्थ हैं और विधायक के इस कृत्य पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए सामूहिक रूप से पांच अप्रैल व छह अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

यदि कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुरक्षा की पूर्ण गारंटी नहीं दी जाती एवं विधायक पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी कार्य करने में असमर्थ हैं। शासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती है तो दो दिन अवकाश में रहने के बाद अनिश्चितकाल के लिए बैंक बंद की जाएगी जिससे किसानों व ग्राहकों को होने वाली परेशानी के लिए समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं बैंक प्रबंधन की होगी।

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैंने कर्मचारियों को थोड़ी डांट-फटकार की है।एक 80 साल का बुजुर्ग बैंक में गिड़गिड़ा रहा था। बुजुर्ग अपने धान के पैसे के लिए बैंक गया था। किसानों से यह कर्मचारी कमीशन मांग रहे हैं। इसके पहले भी सरकार ने धान की तौलाई ,बोरा सिलाई के लिए सुआ, सुतली का पैसा भी उपलब्ध कराया है, इसके बाद भी किसानों से वसूली की गई। इन सब चीजों की शिकायत लगातार आ रही थी। इस कारण मुझे मौके पर जाकर बैंक कर्मचारियों को डांट फटकार करनी पड़ी।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH