छात्रों ने स्कूल प्रबंधक और शिक्षिका के अवैध सम्बन्धों का वीडियो बना कर वसूले 08 लाख , FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छात्रों ने स्कूल प्रबंधक और शिक्षिका के अवैध सम्बन्धों का वीडियो बना कर वसूले 08 लाख , FIR दर्ज
हरदोई 03 अप्रैल 2023 - उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अतरौली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हाई स्कूल के चार छात्रों ने स्कूल के प्रबंधक और एक शिक्षिका के अवैध सम्बन्धों का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर प्रबंधक से 8 लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं इसके बाद छात्रों ने प्रबंधक पर फिर रुपये देने का दबाव बनाया तो प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जगसरा में स्थित दयाशंकर पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने प्रबंधक से एक शिक्षिका के अवैध संबन्धों का वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर 8 लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद छात्रों ने और रुपयों का दबाव डाला तो प्रबंधक ने वीडियो बनाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जगसरा स्थित दया शंकर पब्लिक स्कूल जगसरा के प्रबंधक कनौरा आंट निवासी नरेन्द्र प्रताप सिंह ने अतरौली थाने पर दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि उन्हीं के स्कूल की कक्षा 10 में पढ़ने वाले चार छात्र बराही निवासी गुफरान हैदर, नरायनपुर सरवा निवासी शिवम शुक्ला, गोनी निवासी प्रांजल रुहेला, सुखउखेड़ा निवासी हिमांशू ने मेरे (प्रबंधक) और एक शिक्षिका के बीच अवैध संबन्धों का वीडीओ वायरल कर देने की धमकी देते हुए दबाव बनाकर बीते 29 मार्च को गुफरान हैदर और शिवम शुक्ला ने कनौरा आंट स्थित मेरे पेट्रोल पंप पर आकर मुझसे आठ लाख रुपया ले लिया।

नरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार आठ लाख रुपये लेने के बाद दो छात्रों ने उससे और रुपये की मांग की। प्रबंधक के अनुसार 31 मार्च को मोबाइल से फोन करके रुपये की मांग की गयी। इसके बाद प्रबंधक ने थाना अतरौली में जाकर चारों पर केस दर्ज कराया।

दो दिन पूर्व प्रबंधक और शिक्षिका का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। करीब आधे घण्टे के आडियो में दोनों अंतरंग बाते करते सुनाई दे रहे हैं। आडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व ही शिक्षिका की शादी हुई है। इस पूरे मामले में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नपेंद्र ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

NBT

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH