छत्तीसगढ़ - एकलौते बेटे ने रेलवे प्लेटफार्म पर फाँसी लगा कर की खुदकुशी , GRP जाँच में जुटी

कोरबा , 02-04-2023 9:41:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एकलौते बेटे ने रेलवे प्लेटफार्म पर फाँसी लगा कर की खुदकुशी , GRP जाँच में जुटी
कोरबा 02 अप्रैल 2023 - मड़वारानी रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक की फांसी पर लटकती हुई लाश मिली है. मृतक का नाम प्रदीप कंवर उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी उरगा थाना क्षेत्र, खरहरी गांव बताया जा है. घटना की सूचना पर चांपा जीआरपी मौके पर पहुंची. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के पिता अजय सिंह कंवर ने बताया कि मृतक प्रदीप इकलौता पुत्र था और एक बेटी है, जो अभी पढ़ाई कर रही है. प्रदीप अपने मामा के गांव पताड़ी में रहता था. 12वीं पास करने के बाद रोजी मजदूरी का काम करता था. कल दोपहर हो अपने नानी के साथ पताड़ी गांव आया हुआ था.

रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चले गया, सुबह उठने पर वह अपने बिस्तर पर नहीं था. पिता को लगा कि वह अपने दोस्तों के पास घूमने गया होगा. थोड़ी देर बाद जानकारी मिली की मड़वारानी स्टेशन में किसी युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी. जब वह देखने गए तो उनके होश उड़ गए, फांसी पर लटकता लड़का उनका बेटा प्रदीप ही था.

मृतक के पिता ने बताया कि बेटा ट्रैक्टर में रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इकलौते पुत्र के मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है. चांपा जीआरपी भास्कर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है. जांच में फांसी लगाकर खुदकुशी करना पाया गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH