चचेरी बहन से था अवैध संबंध , जब चाची ने विरोध किया तो भतीजे ने कर दी चाची की हत्‍या , ऐसे हुआ मामले का खुलासा

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चचेरी बहन से था अवैध संबंध , जब चाची ने विरोध किया तो भतीजे ने कर दी चाची की हत्‍या , ऐसे हुआ मामले का खुलासा
समस्तीपुर 30 मार्च 2023 - बिहार के समस्तीपुर में अवैध संबंध को लेकर 27 मार्च की रात एक महिला की हत्‍या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. यह मामला मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के शिवैसिंहपुर गांव का था. पुलिस के मुताबिक, हत्या की इस वारदात को मृतक महिला के भतीजे ने अंजाम दिया था. वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक महिला की पहचान पवन गिरी की पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई थी।

हालांकि महिला के परिजनों के द्वारा हत्‍या के मामले को जमीनी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि महिला हत्या कांड का खुलासा मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी धीरज गिरी का मृतका बबीता देवी की बेटी के साथ नाजायज संबंध है. इस वजह से हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया. हालांकि 27 मार्च को करीब रात्रि के 12 बजे जमीनी विवाद में महिला की हत्या की सूचना मिला थी. इसके बाद मोहिउदीन नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इसके साथ शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ जांच शुरू की।

थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद के द्वारा कार्रवाई करते हुए सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी धीरज गिरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतका बबीता देवी मेरी सगी चाची है. जबकि उनकी बेटी से करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था. हम दोनों मोबाइल के माध्यम से लगातार चैटिंग कर रहे थे. यही नहीं, वर्ष 2021 में मोरवा मंदिर में शादी भी कर ली है. घर में ही चोरी छिपे पति पत्नी की तरह रहने लगे।

पुलिस के मुताबिक, जब महिला को अपनी बेटी की करतूत के बारे में पता चला तो उसने लोक लाज के चलते बेटी को अपनी बहन के यहां भेज दिया. इसी बीच 4 फरवरी को मृतका की बेटी पुनः अपने घर आ गई. इसके बाद दोनों चचेरे भाई-बहन ने सलफास की गोली खाकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, लेकिन दोनों केा बचा लिया गया. इसके बाद मृतका ने अपनी पुत्री को फिर अपनी बहन के यहां भेज दिया. इस बीच आरोपी को लगा कि उसकी चाची अपनी बेटी को 5 अप्रैल को गुजरात या फिर मुंबई भेज सकती है, इसलिए उसने हत्‍या कर दी. मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने आरोपी धीरज गिरी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH