01 अप्रैल से महंगी होगी शराब और बीयर , सरकार ने जारी किए नए रेट , लोगो की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
01 अप्रैल से महंगी होगी शराब और बीयर , सरकार ने जारी किए नए रेट , लोगो की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
लखनऊ 30 मार्च 2023 - यूपी में शराब और बीयर पीने वालों को बड़ा झटका लगने वाला है. इन्हें अब अपनी जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश में पहली अप्रैल से शराब और बीयर महंगी हो जाएगी. प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई नई आबकारी नीति (New Excise Policy) के तहत लाइसेंस फीस और आबकारी शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने की वजह से ऐसा होगा. नया वित्तीय वर्ष शुरू होने पर सभी लाइसेंसी फुटकर दुकानों पर बीयर और देसी तथा अंग्रेजी शराब के दामों में बढ़ोतरी हो जाएगी. नई दरें दो दिन बाद यानी एक अप्रैल से नए वित्तीय वर्ष में लागू हो जाएंगी।

बता दें कि जनवरी महीने में प्रदेश मंत्रिमंडल ने शराब और बीयर के लाइसेंस में 10 फीसदी बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी. प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई आबकारी नीति को मंजूरी दी थी. यह शराब के दाम बढ़ने की वजह है. सरकार शराब से ज्यादा से ज्यादा कमाई करना चाह रही है. अगले वित्तीय वर्ष में इससे 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं मॉडल शॉप पर शराब पिलाने के लिए अब दो लाख रुपये की जगह 3 लाख रुपए का सालान शुल्क देना होगा. प्रदेश में इससे पहले जून 2022 में शराब के दाम बढ़ाए गए थे।

बीयर के केन में औसतन 10 रुपये प्रति केन और बोतल पर 20 रुपये प्रति बोतल की मूल्यवृद्धि होगी. एक प्रमुख कंपनी ने तो मार्च के इन अंतिम दिनों में ही अपने दाम बढ़ा दिए हैं. कुछ और अच्छे ब्राण्ड की बीयर के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं. इसी तरह देसी शराब का 42.8 डिग्री तीव्रता का क्वाटर पहली अप्रैल से 75 रुपये के बजाए 90 रुपये का होगा.  36 डिग्री तीव्रता का देसी शराब का क्वाटर 65 रुपये के बजाए 70 रुपये का बिकेगा. अंग्रेजी शराब के पापुलर ब्राण्ड के क्वार्टर, अद्धे व बोतल के दामों में भी बढ़ोतरी होगी. अंग्रेजी शराब के क्वार्टर में 15 से 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH