छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़े ने मध्यप्रदेश में जहर खा कर किया खुदकुशी का प्रयास , दोनो का ईलाज जारी

कोरिया , 30-03-2023 3:29:36 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़े ने मध्यप्रदेश में जहर खा कर किया खुदकुशी का प्रयास , दोनो का ईलाज जारी
कोरिया 29 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के प्रेमी युगल ने मंडला में जहर खा कर आत्महत्या का प्रयास किया है। वे गंभीर अवस्था में नगर के समीपस्थ कटरा बाइपास पर सड़क के किनारे पाए गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक की गंभीर अवस्था को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

23 वर्षीय युवक एवं 20 वर्षीय युवती दोनों जनकपुर थाना क्षेत्र जिला कोरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवक का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह युवती के साथ बैठ है। इस वीडियो में युवक कह रहा है कि हम अब यह दुनिया छोड़ रहे हैं और इसमें इसके घर वाले का कोई दोष नहीं, ना हमारे घर वाले का कोई दोष है। हम लोग साथ नहीं रह सके। यह सोचे थे कि ऐसे अलग-अलग नहीं रह सकते।

SP रजत सकलेचा ने बताया कि कोतवाली थाने में युवक-युवती के जहर खा कर पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने पाया कि ये छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के जनकपुर थाने के अंतर्गत निवासी हैं। ये काम के संबंध में सूरत की ओर जा रहे थे, इन्होंने किसी कारण से जहर खा लिया है। युवती अभी जिला अस्पताल में भर्ती है। जबकि युवक को जबलपुर रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि युवती अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है उसके बयान के बाद ही पूरा मामला साफ होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ये प्रेमी युगल प्रतीत हो रहे हैं, हो सकता कि परिवार से कोई वाद-विवाद होने के बाद जहर खाया हो। हालांकि दोनों के बयान के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH