29 साल बाद थाने के लॉकअप से आजाद हुए बजरंग बली , ग्रामीणों में खुशी का माहौल

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
29 साल बाद थाने के लॉकअप से आजाद हुए बजरंग बली , ग्रामीणों में खुशी का माहौल
आरा 29 मार्च 2023 - बिहार में एक ओर जहां भगवान राम के जन्मोत्सव रामनवमी मनाने को लेकर शहरों से लेकर कस्बों तक महावीरी झंडा लगाया जा रहा है, वहीं भोजपुर जिले के कृष्णगढ थाना से 29 साल बाद हनमुान जी की 'रिहाई' भी हो गई है। अदालत से रिहाई के आदेश मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। दरअसल, 29 साल पूर्व गुंडी गांव स्थित श्री भगवान रंगनाथ मंदिर से हनुमान जी और बरबर स्वामी की दो मूर्तियां चोरी हो गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार इन मूर्तियों को बरामद करने के लिए छापेमारी करती रही। कुछ दिनों के बाद गौसगंज के समीप एक कुंए से दोनों मूर्तियां बरामद कर ली गई थी। इसके बाद यह मामला अदालत में चलता रहा। इस बीच मूर्तियां कृष्णगढ थाने के मालखाने में रखी गई थी।

मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दोनों मूर्तियों को ग्रामीणों को सौंपने का फैसला सुनाया। अदालत के आदेश मिलने के बाद कृष्णगढ़ थाना के मालखाने से दोनों मूर्तियों को निकाला गया और उसकी साफ सफाई कर उसकी पूजा अर्चना की गई। कृष्णगढ़ के थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बुधवार को INS को बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मंदिर के पुजारी नंदजी पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों को दोनों मूर्तियां सौंप दी गई। इसके बाद मंगलवार को पुलिस की देखरेख में ही गाजे-बाजे के साथ दोनों मूर्तियों को ससम्मान गुंडी गांव लाया गया। इसके बाद मूर्तियों को गांव का भ्रमण कराया गया और फिर भगवान रंगनाथ स्वामी के मंदिर में स्थापित किया गया।

ब्रजेश कुमार ने बताया कि फिलहाल मंदिर की सुरक्षा के लिए दो चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इधर, रामनवमी के पावन पर्व के पूर्व मूर्ति के पुन: स्थापित होने के बाद ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीण कह रहे हैं कि आखिर हनुमान जी आजाद हो गए। बता दे कि 1994 के जून महीने में गुंडी गांव स्थित श्री रंगनाथ भगवान के मंदिर से दोनों कीमती मूर्तियां चुरा ली गई थी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH