जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में गाड़ा समाज के लोगों ने किया जैजैपुर थाने का घेराव , जाने क्या है मामला

सक्ती , 27-03-2023 7:35:08 PM
Anil Tamboli
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में गाड़ा समाज के लोगों ने किया जैजैपुर थाने का घेराव , जाने क्या है मामला
सक्ती 27 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले मे रविवार को गाड़ा समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी कमल चंद्रा की एक महीने बाद भी गिरफ्तार नही होने के विरोध मे समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे समाज के लोगों ने लगभग एक घंटे तक थाने का घेराव किया अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा निवासी विजय कुमार चौहान तबला वादक का काम करता है। दिनांक 23 फरवरी 2023 को वह अपनी रामायण मंडली के साथ जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मलनी मे रामायण भजन कीर्तन करने के लिए गया था। दिनांक 24 फरवरी 2023 को रामायण मंडली की प्रतियोगिता हुई। जिसमे विजय कुमार चौहान की रामायण मंडली का चयन हुआ था। जैजैपुर निवासी कमल चंद्रा को जब तबला वादक के गाड़ा समाज के होने की जानकारी मिली तो कमल चंद्रा ने मंडली की गायिका लक्ष्मी कंवर को फोन के माध्यम से जातिसूचक गाली दिया। जिस समय कमल चंद्रा ने लक्ष्मी कंवर को फोन किया था। उस समय लक्ष्मी कंवर दादरखुर्द मे रामायण मंडली के साथ बैठी हुई थी।

इस पूरे मामले की शिकायत विजय कुमार चौहान ने जैजैपुर थाने मे दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कमल चंद्रा के खिलाफ एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। आरोपी उस घटना के बाद से ही फरार हो गया है।

जैजैपुर थाना प्रभारी ने बताया की जातिसूचक गाली देने वाले आरोपी कमल चंद्रा के खिलाफ एस्ट्रोसिटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की पत्नी और बेटी का CDR निकाला जा रहा है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दे कि एक माह बाद भी आरोपी के गिरफ्तार ना होने पर समाज के लोगों ने रविवार को तहसील कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद सैकड़ो की संख्या मे लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से गाड़ा समाज के पदाधिकारी पहुंचे हुए थे। एक घंटे तक थाने का घेराव करने के बाद जैजैपुर थाना प्रभारी के आश्वासन पर समाज के लोग शांत हुए और वापस चले गए।
जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चौहान के नेतृत्व में गाड़ा समाज के लोगों ने किया जैजैपुर थाने का घेराव , जाने क्या है मामला

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH