छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बाघ ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला , एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर

सूरजपुर , 27-03-2023 6:29:14 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बाघ ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला , एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर
सूरजपुर 27 मार्च 2023 - लकड़ी लेने जंगल गए तीन युवकों पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया. इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य युवक बुरी तरह जख्मी हो गए. जिले के ओड़गी ब्लाक के कालामांजन गांव में बाघ ने 3 युवकों लोगों पर हमला कर दिया. बाघ के इस हमले में एक की मौत हो गई है जबकि 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं बाघ के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने अचानक बाघ को देखा और दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से मारकर उसे घायल कर दिया है. घायल अवस्था में बाघ अभी भी उनके बीच फंसा हुआ है. पूरे गांव के लोग उसके पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार कालामांजन गांव के तीन युवक समय लाल पिता रूप साय (32 वर्ष) , कैलाश सिंह पिता बाल साय (35 वर्ष) और राय सिंह पिता रुज बिहारी (30 वर्ष) सोमवार की सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया. जिससे समय लाल कि मौत हो गई और उसके दो साथी जख्मी हो गए है. घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है. ये घटना कुदरगढ़ के नजदीक आज सुबह करीब 06 बजे हुई है. इस घटना से कुदरगढ़ में भी दहशत की स्थिति बन गई है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम

छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..

10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH