घर की कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौके पर ही मौत , एक युवक गंभीर रूप से घायल

कबीरधाम , 24-03-2023 4:58:41 PM
Anil Tamboli
घर की कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौके पर ही मौत , एक युवक गंभीर रूप से घायल
कवर्धा 24 मार्च 2023 - कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम डोमसरा में घर की कच्ची दीवार ढहने से दबकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका देवर बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल पंडरिया में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मृतका दुर्गा बाई पति रघुनंदन पटेल (26) ग्राम डोमसरा की रहने वाली थी। 

हाल ही में प्रधानमंत्री योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। मकान निर्माण के लिए पुराने घर को तोड़ रहे थे। दुर्गा बाई वहीं पर मलबा उठाने का काम कर रही थी। तभी अचानक पुराने घर की दीवार ढहने से दबकर उसकी मौत हो गई। वहीं साथ में काम कर रहा उसका देवर गणेश पटेल (20) घायल हो गया है। 

घटना के दौरान वहां काम कर रहे परिवार के दूसरे सदस्य व मजदूरों ने आनन-फानन में मलबा हटाया। तब तक दुर्गा की मौत हो चुकी थी। वहीं घायल गणेश को तुरंत सामुदायिक अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है। पीएम आवास स्वीकृत होने पर पुराने घर को तोड़ा जा रहा था। तेज बारिश हुई थी। इसके कारण दीवार कमजोर हो गई थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शनिवार 16 मई के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 16 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

भाजपा नेत्री ने ब्यापारी को धोखे से सुनी गली में बुलाया, फिर कपड़े उतरवा कर किया यह कांड, FIR के बाद हुई फरार

छत्तीसगढ़ - फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में डूबकर आरक्षक रमाकांत सिंह की मौत, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - महिला वकील की निर्वस्त्र हालत में लाश मिलने से मची सनसनी, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ता संघ ने SP को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ - कांग्रेस भवन में तीसरी बार चोरों ने बोला धावा, वारदात के बाद दीवारों पर लिख गए यह बात..

LPG के बाद अब पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगी आग, आज से इतने रुपये प्रति लीटर की हुई बढ़ोतरी

बड़ी खबर - NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड प्रो.पी वी कुलकर्णी गिरफ्तार, CBI की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - साढ़े छः लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, घर मे छाप कर बाजार में खपाने के फिराक में था युवक

सक्ती - जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने क्षेत्रवासियों से की यह अपील, कही यह बात की..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH