छत्तीसगढ़ - सरपंच और सचिव ने भ्रष्टाचार की सारी हदें की पार , ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत

धमतरी , 24-03-2023 12:57:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सरपंच और सचिव ने भ्रष्टाचार की सारी हदें की पार , ग्रामीणों ने SDM से की शिकायत
धमतरी 23 मार्च 2023 - धमतरी जिले में स्थित जनपद पंचायत कुरुद अंतर्गत ग्राम पंचायत दहदहा के सरपंच और सचिव द्वारा मृत व्यक्तियों के नाम से निराश्रित पेंशन योजना की राशि में हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में अन्य अनियमिताओं से संबंधी कई गंभीर आरोप सरपंच पर लगे हैं। मामले की लिखित शिकायत SDM से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। 

मामले की शिकायत करते हुए आवेदक देवकुमार चंद्राकर, थानेश्वर साहू, देवेंद्र साहू, सुनील चंद्राकर ने बताया कि ग्राम पंचायत अपने माध्यम से जो पेंशन बांटती है, उसमें निराश्रित पेंशन हितग्राहियों के मृत्यु के बाद भी उनके हक की राशि पंचायत के खाते में आहरित कर ली गई है। इनकी मृत्यु लगभग 01 से 05 वर्ष से अधिक हो चुका है, जिनकी संख्या करीब 10 है। बीच-बीच में जनपद की ओर से वेरिफिकेशन के लिए आदेश भी जारी हुआ है, लेकिन इतने वर्षों तक गलत जानकारी देकर पंचायत पैसा आहरण करता रहा, जबकि मृत्यु प्रमाण पत्र भी पंचायत ने ही जारी किया है। किसी भी मृतक के परिवार को इसकी जानकारी नहीं है। सरपंच-सचिव की मिली भगत से कई वर्षों से इस तरह से मृतकों के नाम से पैसा निकाला जा रहा है। सरपंच ने इसके पूर्व मनरेगा के कार्य में फर्जी हाजिरी डालकर शासन के पैसा का हेराफेरी किया है। इनके ऊपर धारा 40 के तहत पद से बर्खास्त कर उचित दण्डात्मक कार्रवाई करने की मांग है।

शिकायकर्ता टिकेंद्र चंद्राकर , कौस्तुक चंद्राकर , हरि विश्वकर्मा आदि ने सूचना के अधिकार के तहत जुटाई गई जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दहदहा के मृत व्यक्ति विशाल पिता गंगाराम 8,000 रुपए, उमा पति जागेश्वर 4,200 रुपए, वासुदेव पिता माखन 2,000 रुपए, बृजभूषण पिता रमाकांत 4,200 रुपए, मिलवंतीन पति जीवरखन 19,000 रुपए, प्रेमनाथ पिता सुखराम 5,000 रुपए, केशर पति खोरबाहरा 2,000 रुपए और राजबाई पति अर्जुन 8,000 रुपए, इसके अलावा कमलेश्वरी नाम की महिला जो कि दहदहा की नहीं है, उसके नाम से राशि निकाली जा रही है। अब तक उक्त अनुमानित राशि करीब 50 हजार रुपए तक पहुंच चुकी है। इसकी तत्काल जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH