अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या , प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

झारखंड , 19-03-2023 7:18:43 PM
Anil Tamboli
अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या , प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
बोकारो 19 मार्च 2023 - झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. यहां गिरफ्तार महिला ने अपने प्रेमी के संग मिलकर पति की चाकू से वार कर हत्या की थी.इस मामले में डीएसपी मुकेश कुमार ने विनोद हेंब्रम नाम के युवक की चाकू मारकर हुए हत्याकांड का खुलासा किया है. जिसमें शामिल मृतक विनोद हेंब्रम की पत्नी लक्ष्मी कुमारी और उसके कथित प्रेमी रोशन भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार प्रेमी रोशन भारती ईसाई धर्म का प्रचारक है।

दरअसल, ये मामला बोकारो जिले के बालीडीह थानां क्षेत्र के शांति नगर इलाके का है. जहां पर पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की उस वक्त चाकू मारकर हत्या कर डाली , जब पति अपनी साइकिल से ड्यूटी करने के लिए शनिवार की शाम को बोकारो स्टील प्लांट जा रहा था. पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड को आरोपी प्रेमी ने मृतक के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया था।

वहीं, डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि लव अफेयर में परेशानी बन रहे पति विनोद हेंब्रम की हत्या उसी की पत्नी ने साजिश रच कर अपने प्रेमी रोशन भारती के हाथों करवा दी. डीएसपी ने कहा कि पत्नी लक्ष्मी कुमारी का प्रेम प्रसंग बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले ईसाई धर्म प्रचारक रोशन भारती के साथ बीते 4 सालों से चल रहा था।

इस बीच पत्नी के अवैध प्रेम संबंधों की जानकारी के बाद पति ने इस पर आपत्ति जताई. इसको लेकर पति विनोद हेम्ब्रम की पत्नी लक्ष्मी ने अपने प्रेमी रोशन भारती के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लॉन बनाया. जहां शनिवार की शाम महिला के कहने पर प्रेमी रोशन उसके घर से 200 मीटर की दूरी पर छिपा था. ऐसे में जब पति विनोद अपनी ड्यूटी के लिए निकला. तभी पहले से घात लगाए बैठे प्रेमी रोशन ने चाकू से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हालांकि, घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी रोशन हेंब्रम अपनी प्रेमिका लक्ष्मी को स्कूटी से लेकर फरार हो गया था.

इसके बाद प्रेमी और पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बालाडीह थाने में शिकायत दर्ज करा दी. वहीं, पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई. वहीं, पुलिस को पत्नी के बयानों पर जब शक हुआ तो उन्होंने साइबर सेल की मदद से हत्यारोपी प्रेमी रोशन को गिरफ्तार कर लिया. जहां प्रेमी के निशानदेही पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों को प्रेमी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान पुलिस ने हत्या में शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया है.

पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि वह ईसाई धर्म से तालुल्क रखती है. जहां मृतक पति विनोद हेम्ब्रम ने शादी के बाद पूरे परिवार के साथ ईसाई धर्म को अपना लिया था. इसी बीच कुछ महीने पहले ही विनोद हेम्ब्रम और उसके परिवार ने ईसाई धर्म छोड़कर वापस से सरना धर्म में वापसी की थी, जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. इस दौरान आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली. हालांकि, पीड़ित परिवार आरोपी प्रेमिका और उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस से कठोर सजा देने की मांग कर रहा है।
अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या , प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH