आज का राशिफल , दिनांक 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 17-03-2023 9:04:24 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 17  मार्च 2023 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार -

मेष राशि - आपका भाग्य साथ देगा काफी संघर्ष के बाद आज परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा, जिससे बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाइम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, प्रयत्नशील रहें।

वृषभ राशि - अधिकारियों का सहयोग मिलेगा परिवार में आज किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए। नौकरी पेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है।

मिथुन राशि - मान बढ़ाई के कार्यों से दूर रहें आज तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्क राशि - अच्छा फायदा होगा आज का दिन भाई-बहन की चिंता सेवा में व्यतीत होगा, क्योंकि आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज भी वह चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि सबकी सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। दीर्घकालिक निवेश के लिए समय अनुकूल है, अच्छा फायदा होगा।

सिंह राशि - आराम को त्यागना पड़ेगा आज कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान कर सकती है क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया बिजनस शुरू कर सकते हैं।

कन्या राशि - नतीजे लाभदायक होंगे आपकी राशि के स्वामी मीन राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां सूर्य के साथ मौजूद हैं। अतः कार्यक्षेत्र में आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ सकती है, उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा। किसी सरकारी अधिकारी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है।

तुला राशि - दुर्गुणों का त्याग करें आज अकारण ही परेशान हो सकते हैं। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही, कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।

वृश्चिक राशि - नवीन योजना सफल होगी आज मंगलमय समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। भाग्य का साथ मिलने से पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों का अधिकारी वर्ग के साथ सामंजस्य बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि - आत्मविश्वास में वृद्धि होगी आज किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय मांगलिक अवसरों में जाने का अवसर मिलेगा।

मकर राशि - शुभ समाचार दिनभर प्राप्त होंगे मकर राशि वालों का आज सामाजिक और धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण सम्मान बढ़ेगा। ग्रह चाल भाग्य विकास में सहायक है। खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि - सुअवसर दिनभर बना रहेगा उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिनभर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि - ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है। आज आपके लिए उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ना स्वाभाविक है। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें अन्यथा वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता और गुरु की सेवा व देव पूजन में भी ध्यान लगाना ना भूलें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH