छत्तीसगढ़ - ईट भट्ठे में 05 मजदूरों की मौत का मामला , ईंट भट्ठा संचालक कुंजबिहारी पांडे के खिलाफ FIR दर्ज

महासमुंद , 17/03/2023 12:07:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ईट भट्ठे में 05 मजदूरों की मौत का मामला , ईंट भट्ठा संचालक कुंजबिहारी पांडे के खिलाफ FIR दर्ज
महासमुंद 16 मार्च 2023 - बसना थाना क्षेत्र के ग्राम गढफुलझर के ईट भट्ठी में हुए हादसे में 5 मजदूरों की 14 फरवरी की रात दर्दनाक मौत हो गयी थी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे, वहीं जांच के बाद ईंट भट्ठा संचालक कुंजबिहारी पांडे के विरुद्ध बसना थाने में धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को 15 मार्च को मोबाइल के जरिये सूचना मिला कि कुंज बिहारी पांड़े ग्राम गढफुलझर के ईंट भट्ठा में ईंट पकाने के लिये आग लगाया है। आग लगे ईंट भठ्ठा के ऊपर कुछ लोग मृत पड़े हुए है, सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां पर मजदूर दयानिधी बिसी, गंगाराम बिसी, सोनाचंद भोई, अरूण बरिहा, जनकराम बरिहा, मनोहर बिसी बेहोश हालत में थे। उन्हें डायल 112, 108 की मदद से शासकीय अस्पताल बसना लाया गया। डॉक्टर ने 5 लोगों को को मृत घोषित कर दिया, वहीं मनोहर को उच्च स्तरीय ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया था।

सभी के मर्ग जांच, पंचानों के कथन, घटनास्थल निरीक्षण एवं आसपास के ग्रामीणों के कथन एवं डॉक्टर से प्राप्त सभी के पीएम रिपोर्ट के आधार पर सभी मृतकों की मृत्यु Asphyxia due to smoke inhalation से होना लेख करने पर आरोपी ईंट भठ्ठा संचालक कुंज बिहारी पांड़े के द्वारा बिना सुरक्षा के इंतजाम एवं मजदूरों से ईंट भठ्ठा में लापरवाही पूर्वक देर रात तक ईंट भठ्ठा में आग लगाने के पश्चात भी काम कराने के कारण ईंट भठ्ठा से निकली धुआं के कारण मजदूरों की मृत्यु होना पाये जाने से आरोपी कुंज बिहारी पांड़े के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
छत्तीसगढ़ - कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दे रही है लपटे, खाली कराया जा रहा है पूरा इलाका
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
ईलाज कराने आई 12वी की छात्रा को नशीली इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने बनाया हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती जिला पंचायत के सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दी जन्मदिन की बधाई
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
सक्ती - सनसनीखेज करही गोलीकांड का खुलासा, सक्ती जिले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
08 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आज फिर हुई इतने की बढ़ोतरी, जाने क्या है ताजा कीमत
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री रेप केस में नया मोड, नही हुआ था नेत्री के साथ रेप, कथित आरोपी के वायरल VIDEO से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH