छत्तीसगढ़ - BJP नेता पर अवैध उगाही और मारपीट का आरोप , CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - BJP नेता पर अवैध उगाही और मारपीट का आरोप , CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज
अंबिकापुर 15 मार्च 2023 - अम्बिकापुर में भाजपा नेता जन्मेजय मिश्रा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि भाजपा नेता उससे अवैध उगाही कर रहे हैं और उन्होंने सिर्फ पीड़ित ही नही बल्कि पीड़ित के पिता के साथ भी मारपीट की है। इस घटना का CCTV फुटेज भी आमने आया है। वहीं इस मामले में भाजपा नेता का आरोप है कि इस आदमी ने पैसे ले लिया है मगर पैसे वापस नहीं कर रहा है। पुलिस इसे आपसी लेनदेन के कारण विवाद का मामला मानकर जांच में जुटी है।

दरअसल जन्मेजय मिश्रा पूर्व पार्षद के साथ साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रह चुके है 14 मार्च को अम्बिकापुर के रहने वाले सौरभ ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने भाजपा नेता के द्वारा अवैध उगाही करने के लिए उससे और उसके पिता से मारपीट किए जाने की शिकायत की थी। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता ने पुलिस को घटना का CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराया है। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वो टेंट का काम करता है और नीतीश नाम का व्यक्ति उसका पार्टनर है। नीतीश के कहने पर ही भाजपा नेता ने उससे पैसे वसूलने के लिए मारपीट की है। इधर भाजपा नेता का कहना है कि सौरभ ने उससे पैसे उधार लिये है और इसके बदले में चेक भी दिया है। कई बार पैसे मांगने पर भी न तो उसे पैसे लौटाए जा रहे हैं औऱ उल्टा बदतमीजी की जा रही है। इस कारण विवाद की स्थिति पैदा हुईं है। इधर पुलिस ने युवक की शिकायत के बाद भाजपा नेता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH