सड़क किनारे पेशाब कर रहे लोगो को तेज रफ्तार कार ने कुचला , हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सड़क किनारे पेशाब कर रहे लोगो को तेज रफ्तार कार ने कुचला , हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
फिरोजाबाद 15 मार्च 2023 - आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है टैंपो ट्रैवलर से लघुशंका के लिए उतरे यात्रियों को दिल्ली जा रही इको स्पोर्ट कार ने रौंद दिया। हादसे में चार यात्रियों और कार सवार एक महिला की मौत हुई है। इसके अलावा अन्य छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

घटना मंगलवार सुबह लगभग पौने दस बजे की बताई जा रही है गोरखपुर में शादी करके टैंपो ट्रैवलर से वापस राजस्थान के सुजानगढ़ लौट रहे यात्रियों ने नसीरपुर थाना क्षेत्र में नगला जवाहर गांव के पास 48 वें किमी पर यात्रियों ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। सभी यात्री एक्सप्रेस वे के किनारे लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आई तेज रफ्तार इकोस्पोर्ट कार ने यात्रियों को रौंद दिया।

हादसा इतना भयानक था कि चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार सवार महिला मिथलेश की मौत हो गई। वहीं कार चालक अयांग पुत्र प्रहलाद गुप्ता निवासी अकबरपुर और उसकी बहन वैष्णवी घायल हुए हैं। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। चीख-पुकार के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर SDM शिकोहाबाद शिवध्यान पांडे , सीओ सिरसागंज प्रवीण तिवारी फोर्स के साथ पहुंच गए। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया गया। कलेक्टर रवि रंजन ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर घायलों के उपचार के बारे में जानकारी ली।

इस दर्दनाक हादसे में बाबूलाल पुत्र मोहनलाल , नेमीचंद पुत्र जैसाराम , कैलाश पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम टाढा थाना सुजानगढ़ राजस्थान , राकेश पुत्र उलसचन्द निवासी ग्राम मलिशर सुजानगढ़ , मिथलेश गुप्ता पत्नी प्रहलाद गुप्ता निवासी अकबरपुर की मौत हो गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH