छत्तीसगढ़ - पिता का थप्पड़ मारना कलयुगी बेटे को इतना गुजरा नागवार की उसने ,,,

कोरबा , 14-03-2023 9:03:31 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पिता का थप्पड़ मारना कलयुगी बेटे को इतना गुजरा नागवार की उसने ,,,
कोरबा 14 मार्च 2023 - जमीन बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में पिता ने पुत्र को तमाचा जड़ दिया। नाराज पुत्र ने पिता की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। उरगा थाना अंतर्गत ग्राम करमंदी में चमार सिंह गोंड 65 वर्ष परिवार समेत निवास करता था। उसकी गांव में ही जमीन थी। छोटा पुत्र पवन सिंह गोंड़ 37 वर्ष जमीन बंटवारा करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था, पर चमार सिंह का कहना था कि जब तक वह जिंदा है, तब तक जमीन का बंटवारा नहीं करेगा। इसी बात को लेकर पिता पुत्र व में अक्सर विवाद होते रहता था।

शराब के नशे में घर पहुंचे पुत्र पवन ने पिता से पुन: जमीन बंटवारा करने की बात कही। विवाद बढ़ने पर पिता ने पुत्र को तमाचा जड़ दिया। यह बात पवन को नागवार गुजरी और उसने पिता को जमीन में पटक दिया तथा गला घोंट कर हत्या कर दिया। पिता के बेसुध होते देख वह घर से भाग गया। जब चमार सिंह दिन भर नजर नहीं आया, तब पड़ोस में रहने वाला उसका बड़ा पुत्र कंवर सिंह चिंतित हुआ और घर के अंदर जाकर देखा, तब उसके पिता बेहोश पड़े मिले। 

आनन- फानन में ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जँहा डाक्टरों ने परीक्षण के बाद चमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत पोस्टमार्टम कराया। इसमें गला घोंट कर हत्या किए जाने की रिपोर्ट आई। पुलिस ने जांच के बाद छोटे पुत्र पवन को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH