सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला , मुम्बई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किये कई बड़े खुलासे ,,

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामला , मुम्बई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किये कई बड़े खुलासे ,,
मुम्बई 03 अगस्त 2020 - फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले को लेकर मुंबई और बिहार पुलिस में विवाद चल रहा है. इस सबके बीच सोमवार को मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने मीडिया से बात की. इस पूरे विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करने का बिहार पुलिस के पास कोई अधिकार नहीं है, हम इस पर कानूनी सलाह ले रहे हैं. हमने अभी तक किसी को क्लीन चिट नहीं दी है.

बिहार पुलिस के अफसर को क्वारनटीन में भेजने के सवाल पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारे पास किसी को क्वारनटीन करने का अधिकार नहीं है, वो सब बीएमसी का मामला है.

‘रिया और परिवार के संबंध ठीक नहीं थे’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुशांत के परिवार ने 16 जून के अपने बयान में कहा है कि उन्हें इस मामले में किसी पर शक नहीं है. कमिश्नर के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का घर 08 जून को छोड़ दिया था, क्योंकि वो भी डिप्रेस थी. उसकी हालत भी ठीक नहीं थी, इसलिए वो चली गई थी. इसके बाद सुशांत की बहन आई वो भी 13 जून को चली गई, क्योंकि उनकी बेटी की परीक्षाएं थी.

कमिश्नर के मुताबिक, रिया के दो बार बयान दर्ज किए गए हैं जिसमें सामने आया है कि उनके रिश्तों में कुछ खटास थी. उन्होंने मिलने की कहानी से लेकर, सुशांत की दिमागी हालत और कुछ घटनाओं को लेकर बताया. हमने सभी चीजों का क्रॉस चेक किया है. रिया चक्रवर्ती और सुशांत के परिवार के बीच कुछ अनबन थी.

‘खर्च को लेकर परेशान थे सुशांत’

कमिश्नर परमबीर सिंह ने बताया कि हमने सुशांत की बहन प्रियंका को दोबारा बयान दर्ज करने के लिए बुलवाया था, लेकिन वो बयान देने की स्थिति में नहीं थीं. लेकिन परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शक नहीं जताया. हमें सुशांत की डायरी मिली है जिसमें वो अपना खर्च रखता था, सुशांत की ओर से CA को कहा गया था कि महीने का खर्च कम होना चाहिए. सुशांत की गूगल हिस्ट्री में बायपोलर, उनका खुद का नाम और बिना दर्द की मौत जैसे शब्दों को सर्च किया गया था.

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बयान में कहा कि जनवरी 2019-जून 2020 तक बैंक स्टेटमेंट की जांच की गई है, जिसमें 14 करोड़ रुपये के करीब थे. सुशांत की ओर से उनके वकीलों को मैसेज किया गया था जिसमें उन्होंने दिशा के सुसाइड में उनका नाम आने पर सवाल किया था. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, अबतक 56 बयान दर्ज किए जा चुके हैं, फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ काम चल रहा है.

हमने इस मामले में मनोवैज्ञानिकों से बात की है, सुशांत के फ्लैट पर फॉरेंसिक टीमें गई हैं. पूरा फ्लैट सील कर दिया गया है, सुशांत ने दिशा से सिर्फ एक बार मुलाकात की थी. लेकिन उसकी मौत में नाम आने पर वो काफी परेशान थे.

गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत के परिवार, जानने वालों की ओर से आरोप लगाया गया था कि रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद से ही सुशांत की तबीयत खराब रहने लगी थी, उसके खाते से कई करोड़ रुपये गायब भी हुए थे. सुशांत के परिवार ने बिहार में भी केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से ही बिहार पुलिस की टीम मुंबई में लोगों के बयान दर्ज कर रही है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH