आज का पंचांग , दिनांक 11 मार्च 2023 दिन शनिवार , आपका दिन मंगलमय हो
धर्म / ज्योतिष , 11-03-2023 7:27:26 AM
- आज का पंचांग दिनाँक 11 मार्च 2023 दिन शनिवार -
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 20, शक संवत 1944, चैत्र कृष्ण चतुर्थी, शनिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 27। शब्बान-18, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मार्च सन 2023 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।
चतुर्थी तिथि रात्रि 10 बजकर 06 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 11 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग सायं 07 बजकर 50 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। बव करण प्रातः 09 बजकर 55 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार : श्रीगणेश चतुर्थी व्रत
सूर्योदय का समय 11 मार्च 2023 : सुबह 6 बज कर 36 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 मार्च 2023 : शाम 6 बज कर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 11 मार्च 2023 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7 बजकर 11 मिनट से अगले दिन 6 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 24 मिनट से 6 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 54 मिनट से मध्यरात्रि 12 बजकर 33 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 11 मार्च 2023 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 36 मिनट से 8 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
आज का उपाय :
शनि स्तोत्र का पाठ करें और उड़द की दाल का दान करें।
















