छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में मिली ASI की लाश , शरीर पर है चोट के निशान , हत्या की आशंका

कोरबा , 10-03-2023 4:54:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में मिली ASI की लाश , शरीर पर है चोट के निशान , हत्या की आशंका
कोरबा 10 मार्च 2023 - कोरबा जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है, यहां एक ASI की लाश थाने से महज कुछ दूरी पर कमरे में मिली है. मृतक ASI के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे इस घटना को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. ASP अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस घटना के कारणों की जांच बारीकी से कर रही है।

पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र बांगो का है. बताया जा रहा कि बांगो थाना में ASI के पद पर नरेंद्र सिंह परिहार पदस्थ था. थाना परिसर में बने पुलिस कॉलोनी के बैरक के कमरे नरेंद्र सिंह परिहार की लाश संदिग्ध हालत में मिली. घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी गई।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना की जांच शुरू की गई है. बताया जा रहा है कि मृतक ASI के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं. प्रथम दृष्टया पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को हत्या से जोड़कर देख रही है. पुलिस की टीम मृतक ASI से अंतिम समय में मिलने जुलने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है. मौके पर ASP अभिषेक वर्मा , SDOP ईश्वर त्रिवेदी सहित दूसरे पुलिस अधिकारी पहुंचे हुए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH