डॉक्टर दंपती की बेटी के साथ पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती , फिर किया रेप , उसके बाद शरीर पर ब्लेड से लिखा अपना नाम

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डॉक्टर दंपती की बेटी के साथ पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती , फिर किया रेप , उसके बाद शरीर पर ब्लेड से लिखा अपना नाम
कानपुर 07 मार्च 2023 - यूपी के कानपुर में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर नाबालिक छात्रा से पहले दोस्ती की फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और रेप किया. इतना ही नहीं लड़की के शरीर पर ब्लेड से अपना नाम लिख दिया. इस वारदात में उसके अलावा सात और लोग भी शामिल हैं. सभी के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि डॉक्टर दंपति की इकलौती बेटी की कानपुर में ही रहने वाले विकास ठाकुर नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. इसी दौरान उसकी फोटो लेकर विकास ने अश्लील वीडियो बना लिए. इसके जरिए वो ब्लैकमेल करता था. उससे डरकर लड़की कोटा चली गई थी. एक हफ्ते पहले वो घर आई थी. इसी दौरान युवक ने फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

उसने कहा कि अगर नहीं आओगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा. इस पर लड़की उसके बताए गए कैफे में पहुंची. यहां लड़के ने उसको जबरन नशीली चीज पिलाई और रेप किया. इसके बाद वो लड़की को एक कार में डालकर सुनसान जगह ले गया. यहां उसके दो दोस्त अजय और अमन भी रेप करने की कोशिश करने लगे. इस दौरान 5 लड़के और आ गए और सभी ने मारपीट करके रेप करने की कोशिश की. तभी लड़की के चीखने-चिल्लाने पर आस पास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए. लोगों ने लड़की से जानकारी जुटाकर उसके मां-बाप को सूचना दी. मां-बाप उसे घर लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता के परिजनों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने विकास ठाकुर समेत आठ लोगों पर FIR दर्ज की है. इसमें विकास पर रेप , उसके दोस्त अमन और अजय पर रेप के प्रयास , जबकि 5 अन्य दोस्तों पर मारपीट करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बर्रा थाने के इंचार्ज मानवेंद्र सिंह ने कहा है कि लड़की ने अपनी बहन को बताया है कि आरोपी विकास ने ब्लेड से उसके शरीर पर अपना नाम लिखा है. लड़की के परिजन दहशत में हैं, इसलिए कुछ बोल नहीं रहे हैं ACP अभिषेक पांडे ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है. आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH