होली की खुशियाँ मातम में बदली , होली की खरीददारी करने जा रहे पति पत्नी की सड़क हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
होली की खुशियाँ मातम में बदली , होली की खरीददारी करने जा रहे पति पत्नी की सड़क हादसे में मौत
पीलीभीत 07 मार्च 2023 - उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई बाईक पर सवार होकर दंपती होली की तैयारियों के लिए बाजार जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक बरखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परेवा अनूप गांव के रहने वाले 27 वर्षीय राकेश पत्नी खुशबु (25) और 2 वर्षीय बेटी दीक्षा के साथ बाईक से खरीददारी करने जा रहे थे। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के बर्रामऊ गांव के पास पहुंचते ही गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान खुशबू की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं राकेश और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में पुलिस द्वारा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

पीलीभीत के जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राकेश की हालत को गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार राकेश को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे। इस दौरान राकेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद परिवार में चल रही होली की तैयारियां मातम में बदल गई हैं। 

बरखेड़ा थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक युवक के पिता की ओर से पूरे मामले में तहरीर मिली है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH