बजट सत्र के बाद बदल जाएंगे मंत्रियों के जिले का प्रभार , लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया फैसला

मध्य प्रदेश , 06-03-2023 6:57:40 AM
Anil Tamboli
बजट सत्र के बाद बदल जाएंगे मंत्रियों के जिले का प्रभार , लगातार मिल रही शिकायतों के बाद लिया गया फैसला
भोपाल 06 मार्च 2023 - विधानसभा के बजट सत्र के बाद मंत्रियों के प्रभार के जिले बदले जाएंगे। प्रभार के जिलों में मंत्रियों के दौरा न करने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सत्ता और संगठन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में रविवार को मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्रियों के परफार्मेंस पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड हाथ में लेकर बैठे थे।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनावी वर्ष है, ऐसे में अभी से जुट जाएं और प्रभार के जिलों में सक्रियता बढ़ाएं , रात्रि विश्राम करें , लोगों से मिलें और उनकी समस्याएं सुनें। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रियों को प्रभार के जिलों में सक्रियता बढ़ानी होगी। मंत्रियों से कहा कि प्रभार के जिलों में राजनीतिक स्थिति का मूल्यांकन करें और प्रवास बढ़ाएं। हमें टीम वर्क से काम करके 200 पार सीटें लाना है। मिलकर काम करो, कार्यकर्ताओं की सुनो, आप सरकार में मंत्री हो, इसलिए आपकी जिम्मेदारी ज्यादा है।

 इधर मंत्रियों ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके पास एक से अधिक जिले हैं जो आपस में दूर भी हैं, ऐसे में प्रभार के जिलों में दौरा करने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि जिले इस तरह से दिए जा जाएं कि दौरा करने में सुलभता हो और वे अधिक से अधिक समय प्रभार के जिलों में दे सकें।

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने मंत्रियों से पूछा कि :- 

01 - आपने कितने बार प्रभार के जिलों का दौरा किया। 

02 - कितने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

03 - कितने कार्यकर्ताओं के सुख दुख में शामिल हुए। 

04 - कितने कार्यकर्ताओं को राहत प्रदान की। 

05 - कितने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 

बैठक में ऐसा कोई भी मंत्री नहीं था जो इन 05 सवालों का जवाब दे पाया इस पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने नाराजगी जताई और मंत्रियों को स्पष्ट कर दिया कि चुनावी वर्ष है लापरवाही नहीं चलेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH