भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..

देश , 26/03/2026 12:18:56 PM
Anil Tamboli
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..

गोवा 26 मार्च 2026 - गोवा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीजेपी नेता के बेटे ने नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण कर उनके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में अब तक दो नाबालिग लड़कियां सामने आ चुकी हैं। गोवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला गोवा के कुशावती जिले के कुर्चोरेम इलाके का है।

इलाके के बीजेपी पार्षद सुषांत नाइक के बेटे सोहम नाइक पर आरोप है कि उसने नाबालिग लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में दो नाबालिग सामने आई हैं, जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) और गोवा चिल्ड्रन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में भी केस दर्ज हुआ है।

कुर्चोरेम पुलिस ने 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक (SP) संतोष देसाई के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में और पीड़ित सामने आ सकते हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है. दो नाबालिग पीड़िताओं ने कुर्चोरेम में जांच अधिकारी के सामने अपने बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद इस केस को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके और सभी पहलुओं को सामने लाया जा सके।

फिलहाल, इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि वीडियो किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किए गए। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है और तकनीकी मदद भी ली जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH