छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश

रायपुर , 26/03/2026 5:19:12 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश

रायपुर 26 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने IPS रतन लाल डांगी को सस्पेंड कर दिया है। गृह विभाग से जारी निलंबन आदेश में लिखा है कि भापुसे रतन लाल डांगी, भापुसे (2003) द्वारा पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारी के गरिमापूर्ण पद पर पदस्थ रहते हुए, पद के अनुरूप आचरण का प्रदर्शन न करते हुए अशोभनीय एवं नैतिकता के प्रतिकूल आचरण प्रदर्शित करना, अपने पद के प्रभाव का दुरूपयोग करना तथा स्थापित सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन करने से अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के नियम 3 ( 1-क) (i) एवं नियम (2 -ख) (vii) नियम 17-क (दो) का उल्लंघन करना प्रथम दृष्टया परिलक्षित होता है।

IPS रतन लाल डांगी का उक्त कृत्य इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मिडिया में प्रसारित हुआ है, जिसके कारण सामान्य जनमानस एवं समाज में पुलिस की छवि धूमिल हुई। ऊपर लिखे अनुसार अनैतिक कृत्य के लिए रतन लाल डांगी, भापुसे व्यक्तिगत स्तर पर पूर्ण रूप से जिम्मेदार है, ऐसा प्रतीत होता है। जिसके कारण उनके विरूद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।

अतः राज्य शासन एतद् द्वारा रतन लाल डांगी, भापुसे (2003) पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर को अखिल भारतीय सेवा ( अनुशासन तथा अपील) नियम 1969 के नियम 3 (1) (a) के तहत प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। 

निलंबन अवधि में रतन लाल डांगी, भापुसे (2003) का मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर रहेगा। निलंबन अवधि में रतन लाल डांगी, भापुसे (2003)
को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी तथा वे निलंबन अवधि में सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
सक्ती - चौपाटी की सड़क पर अंगद बनकर खड़े हुए ट्रेफिक प्रभारी YN, मिल गए यम के चार दूत, फिर हुआ यह..
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
बहु के साथ ससुर ने किया यह कांड, पति को जानकारी होने पर दिया तलाक, पीड़िता पंहुची थाने
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ - अचानक आई तेज आंधी तूफान ने मचाई भारी तबाही, धरासाई हुए बिजली के खंभे, कई गांवों में ब्लैकआउट
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे स्कूल, राज्य सरकार ने किया गाइडलाइन जारी..
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - इन 21 जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट , तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 90 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की बिक्री पर लगी रोक, अब नही मिलेगी बूंद भर ईंधन
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - कुख्यात लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिलाबदर, मुस्कान रात्रे की आपराधिक हिस्ट्री जानकर हो जाएंगे हैरान..
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - तालाब गहरीकरण कर रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशिय बिजली, तीन युवकों की मौत और 05 कि हालत गंभीर
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
सक्ती के सरहदी जिले में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 04 कॉलगर्ल सहित 06 लोग गिरफ्तार, सभी से पूछताछ जारी..
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई , हादसे में 03 थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH